{"_id":"68852086f23585a7200a06d9","slug":"sp-is-committed-to-save-the-constitution-and-reservation-chaudhary-sitapur-news-c-102-1-stp1002-137162-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान व आरक्षण बचाने को सपा प्रतिबद्ध : चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान व आरक्षण बचाने को सपा प्रतिबद्ध : चौधरी
Sun, 27 Jul 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के एक निजी प्रतिष्ठान में शनिवार को समाजवादी पार्टी ने पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। मुुख्य अतिथि मोहनलालगंज सांसद आरके चौधरी ने पीडीए पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान मान स्तंभ के स्थापना दिवस पर आरक्षण का अधिकार दिवस मना रही है। पीडीए को अधिकार तब ही मिलेंगे जब उचित रूप से आरक्षण का हक सबको मिलेगा। उन्होंने कहा कि संविधान और आरक्षण खत्म करने का खतरा अभी टला नही है। इसलिए संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया ने कहा कि आरक्षण की संकल्पना महात्मा ज्योतिबाराव फुले का है। ज्योतिबाराव फुले का उद्देश्य सभी को संख्या के अनुपात में आरक्षण देना था। 26 जुलाई 1902 को राज ऋषि छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने संस्थान में आरक्षण का अमल शुरू किया। बाबा साहब ने आरक्षण को संवैधानिक दर्जा 26 जनवरी 1950 को दिया। लहरपुर विधायक अनिल वर्मा ने कहा कि यह आयोजन न केवल सामाजिक न्याय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि संविधान की मूल आत्मा को बचाने और समानता के सिद्धांत को कायम रखने का सशक्त प्रयास भी है। सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव ने कहा कि आज भाजपा सरकार निजीकरण व नौकरियों में आरक्षण का अमल न करके इसे समाप्त कर रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने सभी नेतागणों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संविधान की शपथ दिलाई।