फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Solve the problems of investors immediately: DM

निवेशकों की समस्याओं का तत्काल करें समाधान : डीएम

Thu, 26 Jun 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 26 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Solve the problems of investors immediately: DM
सीतापुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए समीक्षा बैठक हुई। इसमें व्यापारियों को उद्योग लगाने में आ रही समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने कहा कि निवेश अनुकूल वातावरण तैयार करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिले में जो भी निवेशक जनपद में उद्योग स्थापित करना चाहते हैं, उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निवेश मित्र पोर्टल पर शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर भूमि आवंटन, विद्युत कनेक्शन, पर्यावरण अनापत्ति प्रमाणपत्र, एनओसी आदि से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग संजय सिंह ने बताया कि ग्लोबल इंवेस्टर समिट 2023 में सीतापुर में निवेश के लिए कुल 3462 इंटेट दाखिल करते हुए। 314 एमओयू हस्ताक्षरित किया गए थे। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से जनपद में 17,845 रोजगार सृजन प्रस्तावित है। बैठक के दौरान 14 निवेशकों द्वारा प्रस्तुत की गई विभागवार समस्याओं के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। इसमें वन विभाग से जुड़ी, चार बैंक, एक बिजली विभाग व एक समस्या स्टेट मेडिकल फैकल्टी बोर्ड से संबंधित रही। पांच कंपनियों के एमओयू से संबंधित समस्या भी प्रस्तुत की गईं। जिलाधिकारी ने कहा कि इन निवेशकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे जनपद में रोजगार के नए अवसर बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed