{"_id":"623229e8453d2754db14fc02","slug":"soldier-stopped-from-carrying-tricolor-in-cinema-hall-sitapur-news-lko6221040108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिनेमा हॉल में सैनिक को तिरंगा ले जाने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिनेमा हॉल में सैनिक को तिरंगा ले जाने से रोका
विज्ञापन
सिनेमा हॉल के बाहर तिरंगा दिखाता फौजी व साथ में अन्य लोग। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। कोतवाली देहात इलाके में एक सिनेमा हाल में सेवानिवृत्त सैनिक की ओर से राष्ट्रीय ध्वज ले जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हालांकि, कुछ देर बाद मामला शांत हुआ और सैनिक को ध्वज ले जाने की अनुमति मिल गई।
दो दिन पूर्व कोतवाली देहात इलाके में स्थित सिनेमा हाल में एक रिटायर्ड सैनिक आदित्य कुमार एक मूवी देखने पहुंचे थे। उनका आरोप है कि गेट पर ही गार्डों ने उनकी तलाशी ली। सैनिक के पास राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) निकला तो गार्डों ने उन्हें ध्वज ले जाने से रोक दिया। इस दौरान सैनिक की गार्डों से काफी कहासुनी भी हो गई।
इसके बाद गार्डों ने अन्य लोगों के हस्तक्षेप पर सैनिक को अंदर जाने दिया। सैनिक के मुताबिक, इंटरवेल के दौरान उसने हॉल के अंदर ध्वज लहरा कर लोगों के दिल में जोश भर दिया। इस दौरान हॉल में भारत माता की जय के नारे लगाए गए। इंस्पेक्टर कोतवाली देहात ओपी तिवारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। कोई विवाद न होने के कारण पुलिस दोनों पक्षों को समझा कर चली आई।
विज्ञापन
आदित्य का कहना था कि वह काफी समय आसाम, कश्मीर आदि जगहों पर तैनात रहे हैं। उन्होंने वहां का मंजर देखा है। एक समय था कि वहां के हालात काफी खराब थे। ऐसे में जनता को हकीकत जानने का पूरा हक है और अपने देश का ध्वज लहराने का हक हर भारतवासी को है।