{"_id":"5734c5d44f1c1ba13091a76d","slug":"solar-lights-in-mahmudabad-tehsil-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"महमूदाबाद तहसील सौर ऊर्जा से होगी रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महमूदाबाद तहसील सौर ऊर्जा से होगी रोशन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
सोलर लाइट
- फोटो : फाइल फोटो
महमूदाबाद तहसील महमूदाबाद अब सौर ऊर्जा से जगमगाएगी। इसे रोशन करने के लिए यहां पर 20 किलोवाट का सोलर प्लांट लगेगा। यह प्लांट लगाने को शासन ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा ने शासन से महमूदाबाद तहसील को सौर ऊर्जा चलित करने की मांग की थी। उनकी पहल पर शासन ने तहसील में सोलर प्लांट लगाने की स्वीकृत दी है। महमूदाबाद तहसील परिसर की छत पर 20 किलोवाट का सौर ऊर्जा प्लांट लगाया जाएगा।
विज्ञापन
प्लांट लगने के बाद तहसील के कामकाज में न सिर्फ आसानी होगी, बल्कि बिजली के अभाव में आने वाली बाधाओं से भी छुटकारा मिल जाएगा। एसडीएम अजय कुमार सिंह ने बताया कि इससे जनरेटर का खर्च कम हो जाएगा।
विज्ञापन