फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   SO line spot telling job as business

नौकरी को व्यापार बताने वाले एसओ लाइन हाजिर

Wed, 15 Sep 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
SO line spot telling job as business
सीतापुर। एसपी आरपी सिंह ने कानून व्यवस्था बेहतर करने की मंशा से पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। आठ थानेदारों को इधर से उधर करते हुए नई तैनाती दी है। तबादले की कड़ी में एसओ संदना पर गाज गिर गई है। कप्तान ने संदना थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया था। थानगांव में तैनाती के दौरान थानेदार ने नौकरी को व्यापार की तरह करने की बात कही थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन

कप्तान आरपी सिंह ने एसओ इमलिया सुल्तानपुर इंद्रजीत सिंह को एसओ संदना की कमान सौंपी है। प्रभारी सीसीटीएनएस राजकुमार को एसओ रामकोट बनाया है। कार्यवाहक एसओ कमलापुर रणवीर सिंह को एसओ कमलापुर की बागडोर सौंपी है। कार्यवाहक एसओ थानगांव संतोष कुमार को एसओ थानगांव की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

इसी तरह से एसओ रामपुर मथुरा रहे ओपी तिवारी का तबादला अयोध्या परिक्षेत्र के लिए हो जाने की वजह से कप्तान ने उन्हें रिलीव कर दिया है। एसओ अटरिया अवधेश यादव को एसओ इमलिया सुल्तानपुर, एसओ मानपुर अवधराज सिंह सेंगर को एसओ अटरिया की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी एसओ रामकोट रहे दयानंद तिवारी को एसओ रामपुर मथुरा बनाया है। शहर कोतवाली की कोहना चौकी इंचार्ज रहे मो. रफीक को एसओ मानपुर बनाया गया है। एसओ संदना रहे संजीव कुशवाहा को लाइनहाजिर कर दिया गया है। माना जा रहा है कि किसी मामले में लापरवाही पर उन पर गाज गिरी है, लेकिन लाइनहाजिर करने की वजह पुलिस महकमे की ओर से सार्वजनिक नहीं की गई है।

यह थानेदार अपनी कार्यशैली की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। थानगांव में तैनाती के दौरान नौकरी को व्यापार समझकर करने की बात कहते हुए इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद लाइन हाजिर कर दिया गया था। कुछ दिनों बाद फिर इन्हें संदना की कमान सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed