फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Snacthed son from wife

पत्नी से बेटे को छीनकर भाग गया युवक

Thu, 09 Feb 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Feb 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Snacthed son from wife
पुल‌िस - फोटो : AmarUjala

अपनी मां संग ननिहाल से दवा लेने इमलिया को गए एक सात साल के बच्चे को उसका पिता रास्ते में उसकी मां से छीन कर भाग निकला। बच्चे की मां चिल्लाती रही, लेकिन उसका पति बेटे को लेकर खेतों से होकर भाग निकला।

विज्ञापन


फौरन पुलिस को खबर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अब बालक की तलाश में जुटी है। बताते हैं कि बालक की मां व पिता के बीच करीब डेढ़ साल से विवाद था। इमलिया सुल्तानपुर इलाके के शेरपुर गांव निवासी नीलम शहर कोतवाली इलाके के इब्राहिमबाग निवासी राजकुमार को ब्याही थी।
विज्ञापन


नीलम का एक सात साल का बेटा अमन है। नीलम ने बताया कि पति से विवाद के कारण वो डेढ़ साल से बेटे अमन संग मायके में रह रही थी। गुरुवार की शाम वह बेटे की दवा लेने उसके साथ इमलिया जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच करबला मैदान के पास से उसका पति राजकुमार पहुंचा और उसे रोक कर बेटे को गोद से छीन लिया। सूत्र बताते हैं कि पहले बेटे को ट्रक के सामने लेकर भागा, लेकिन बाद में वह बेटे को लेकर गन्ने के खेतों में से भाग निकला। लोगों ने उसे ढूंढने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मिला। एसओ इकबाल हैदर का कहना है मामले की जांच की जा रही है, जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed