फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Smuggler arrested with fake notes worth Rs 1.05 lakh

Sitapur News: 1.05 लाख के जाली नोटों संग तस्कर गिरफ्तार

Sun, 29 Jun 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 29 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with fake notes worth Rs 1.05 lakh
सीतापुर। यूपी एटीएस ने शनिवार को सिधौली के अहमदपुर जट मार्ग से 1.05 लाख के जाली नोटों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह गैंग जाली नोटों को छापकर देश के अलग-अलग राज्यों में खपाता था। एटीएस गिरोह के मास्टरमाइंड को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


यूपी एटीएस ने कुछ दिन पूर्व जाली नोटों के गिरोह के मास्टरमाइंड के साथ तीन तस्करों को पकड़ा था। मास्टरमाइंड से पूछताछ में सिधौली के गांधीनगर निवासी अनस अहमद का नाम सामने आया। अनस बागपत जिले की आदर्श कॉलोनी निवासी गजेंद्र यादव से एक लाख पांच हजार के जाली नोट खपाने लाया था। अनस इस गैंग के नेटवर्क की मदद से देश के अलग अलग राज्यों में जाली नोटों को खपाता था।
विज्ञापन

अनस के पास से एटीएस ने 500 रुपये के 22 जाली नोट, 200 रुपये के 94 नोट और 100 रुपये के 8 जाली नोट बरामद हुए। साथ ही थ्रेड पेपर ए 4 साइज साइज की 70 शीट में कुल 56 हजार की जाली मुद्रा और थ्रेड पेपर ए 4 साइज 46 शीट में 18 हजार चार सौ रुपये की जाली मुद्रा बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनस की हाईवे पर है कपड़े की दुकान

अनस अहमद की सिधौली कस्बे में हाईवे पर इंडियन बैंक के सामने सिद्दीकी रेडीमेड गारमेंट्स के नाम से दुकान है। 100 वर्ग फीट में बनी यह दुकान रेलवे ने अनस के पिता एजाज अहमद को आवंटित की थी। दुकान काफी अच्छी चलती है। एटीएस की कार्रवाई के बारे में परिजन कुछ बोलने से इन्कार कर रहे हैं। पड़ोस के दुकानदार जाकिर ने बताया कि अनस काफी मिलनसार था। उसे देखकर कभी ऐसा नहीं लगा कन्वह नकली नोटों के धंधे में लिप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed