फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Slight increase in the water level of Sharda and Saryu rivers

शारदा व सरयू नदी के जलस्तर में मामूली वृद्धि

Fri, 10 Sep 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Slight increase in the water level of Sharda and Saryu rivers
रेउसा/रामपुर मथुरा (सीतापुर)। तराई इलाके में शारदा व सरयू नदी के जलस्तर में मामूली वृद्धि हुई है। वहीं कटान तेज हो गई है। दुर्गापुरवा में छह लोगों के घर कटान में समा गए जबकि आठ लोगों के घर कटान के मुहाने पर आ गए हैं। इससे इनके कटने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

शारदा व सरयू नदी के जलस्तर में शुक्रवार को थोड़ी वृद्धि हुई। बिसवां तहसील के दुर्गापुरवा में कटान तेज हो गया है। यहां के जगेश्वर, इंद्रल, विनोद, रामप्रकाश, राकेश व गया प्रकाश की झोपड़ी शुक्रवार को कटान में समा गई।
विज्ञापन

हालांकि ये लोग जलस्तर बढ़ने से पहले ही पलायन कर गए थे। घर का सामान लेकर ये लोग अपने रिश्तेदार के यहां चले गए थे। ये घर खाली पड़े हुए थे जबकि रामसिंह, सावितराम, कैलाश, रामू, हरिश्चंद, गया प्रसाद, बुद्व सागर, सुरेश व छेद्दू के मकान कटान के मुहाने पर आ गए है। इनके घर से बहुत ही कम दूरी पर पानी बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं महमूदाबाद तहसील के रामपुर मथुरा इलाके में अखरी, अंगरौरा, अर्जुनपुरवा में कटान की आशंका बढ़ गई है। जलस्तर बढ़ने से घरों में पानी पहुंचने लगा है। ग्राम अखरी निवासी बृजेश, देवराज तिवारी व शिवम तिवारी ने बताया कि मार्गों पर फिसलन व कीचड़ से लोग काफी परेशान हैं। जानवरों के चारे की भी समस्या बनी हुई है जिसका अभी तक कोई निदान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed