फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Slaughter

वध प्रतिबंधित पशुओं के मांस के गोरखधंधे का भंडाफोड़

Sun, 12 Jul 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Slaughter
तालगांव (सीतापुर)। महीनों से चल रहे वध प्रतिबंधित पशुओं के मांस के गोरखधंधे का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने तालगांव के एक गांव में घर पर छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यहां से करीब एक क्विंटल वध प्रतिबंधित पशुओं का मांस और पशुओं के वध के उपकरण भी बरामद किए हैं। इस मामले में मास्टरमाइंड व गृहस्वामी सहित तीन शातिर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस तीनों को तलाश रही है।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि तालगांव क्षेत्र के इमलिया गांव का रहमतुल्ला पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाते हुए कई महीने से वध प्रतिबंधित पशुओं के मांस की बड़े पैमाने पर तस्करी करता था। वह बेसहारा घूमने वाले गोवंशों को पकड़ लाता था और उनका वध कर मांस की तस्करी करता था। उसके इस अवैध कारोबार में भाई सहित बिसवां के भी कुछ लोग शामिल थे।
विज्ञापन

खाकी पर उंगली उठती देख रविवार को पुलिस ने रहमतुल्ला के घर पर दबिश डाल दी। गृहस्वामी के भाई इमरान व उसके साथी परवेज को मौके से गिरफ्तार कर वध प्रतिबंधित पशुओं का एक क्विंटल मांस, एक छुरा, एक बांका, एक कुल्हाड़ी, एक लकड़ी खदानी, तराजू, बांट आदि बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबिश के दौरान पुलिस की लापरवाही से रहमतुल्ला, उसके साथी बिसवां के मियांगंज निवासी रफी व कुर्बान भागने में सफल रहे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर पकड़े गये दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। इस बारे में एएसपी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि मामला जानकारी में है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed