फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Slaughter of three cows, meat found in sacks

Sitapur News: तीन गोवंशों का वध, बोरियों में मिला मांस

Thu, 06 Jun 2024 10:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 06 Jun 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Slaughter of three cows, meat found in sacks
रामपुरमथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को गोकशों ने तीन गोवंशों का वध कर दिया। बदमाश गोवंशों का मांस बोरियों में भरकर दूसरी जगह बेचने के लिए ले जाने की फिराक में थे। ग्रामीणों के हंगामा करने पर गोकशी करने वाले मौके से भाग निकले। मौके पर गोवंशों के कटे सिर और पैर, तीन बोरियां में मांस व औजार मिले हैं। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

गंगोलिया गांव में पश्चिम नाले के पास बृहस्पतिवार को भोर में तीन गोवंशों का वध कर दिया गया। गोकशी करने वालों ने गोवंशों का मांस बोरे में भरा और भागने की फिराक में थे। इसी बीच गोकशी की सूचना गांव वालों को मिल गई। कुछ ही देर में गांव के लोग पश्चिम नाला पहुंच गए। उन्हें आता देख गोकशी करने वाले मांस छोड़कर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

गांव वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को तीन बोरियों में मांस, औजार, तीन गोवंशों के कटे सिर और पैर मिले। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश व जमुना वर्मा ने चांदपुर निवासी चांदबाबू, लड्डन, रियाज, फहीम, तसव्वर, मैनू, कल्लू, अनस, फौजी व गांव करनपुर निवासी मुखर व कुर्बान पर गोकशी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि आरोपी गोवंशों का मांस दूसरी जगह बेचने की फिराक में थे। गांव वालों के पहुंच जाने के कारण बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। एसओ महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि मामला गोवध का है। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed