फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Skeleton found in sugarcane field, accused of murder

Sitapur News: गन्ने के खेत में मिला कंकाल, हत्या का आरोप

Tue, 21 Jan 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 21 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Skeleton found in sugarcane field, accused of murder
सीतापुर। तालगांव थाना क्षेत्र में गौरियाझाल पुल के निकट खेत में मंगलवार को एक बुजुर्ग का कंकाल मिला। परिजनों ने कपड़ों से पिता भयाली के रूप में पहचान करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। इसी लापरवाही के चलते बुजुर्ग की हत्या की दी गई।
विज्ञापन

गौरियाझाल पुल के पास गन्ने के खेत में फसल काट रहे मजदूरों ने खेत के बीच में नर कंकाल देखा। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। आसपास के गांवों के लोग पहुंच गए। कोतवाली देहात के देना गांव निवासी अमरपाल ने कपड़ों से कंकाल की पहचान अपने पिता भयाली (75) के रूप में की। उन्होंने बताया कि पिता आठ दिसंबर को घर से दवा लेने के लिए रिखौना गए थेए तभी लापता हो गए।
विज्ञापन

खोजबीन की गई लेकिन पता न चलने पर 21 दिसंबर को कोतवाली देहात में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी बीच एक जनवरी को पुत्र धनीराम ने कोर्ट में 173 (4) के तहत सीजेएम के यहां वाद कर दिया। उन्होंने गांव के ही चार लोगों पर आरोप लगाया कि आरोपियों से उनकी मुकदमेबाजी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में आशंका है कि उनके पिता को गायब कर दिया गया है। उन्होंने वाद में स्थानीय कोतवाली देहात पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। फिलहाल परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। तालगांव थानाध्यक्ष दीपक राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed