{"_id":"58138c824f1c1b870dbc1a6a","slug":"six-suffer-from-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह और डेंगू की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह और डेंगू की चपेट में
Amarujala Bureau
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
mosquito
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक पत्रकार समेत छह और लोग डेंगू की चपेट में आ गए। इनमें से पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि पत्रकार का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इन मरीजों के मिलने के बाद जिले में पीड़ितों की संख्या 263 से बढ़कर 269 हो गई है।
विज्ञापन
तामसेनगंज निवासी आशीष मिश्रा (35) एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार हैं। उन्हें एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिवार के सदस्यों ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डेंगू की पुष्टि हुई। शहर के मोहल्ला बट्सगंज निवासी अभिषेक वर्मा (19) भी बीते एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की। इसी तरह से शहर के मोहल्ला सादिकपुरवा निवासी विनय (20), रंपा रोड सादिक पुरवा निवासी छेदाना देवी (40) व खैराबाद के मोहल्ला महेंद्री टोला निवासी नाईमुन निशां (35) व रामकोट थाना क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी निवासी रंजीत की पत्नी रेशमा देवी (20) को भी बुखार आ रहा है। जिला अस्पताल में हुई जांच में डॉक्टरों ने डेंगू होने की पुष्टि की। इन सभी मरीजों को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन