फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Six people sicked from eating stale fish

बासी मछली खाने से छह बीमार

Wed, 13 Jul 2016 11:39 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Wed, 13 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Six people sicked from eating stale fish
एक परिवार बुधवार को फूड पॉयजनिंग की चपेट में आ गया। परिवार के छह सदस्य बीमार हो गए। उनको कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सभी ने बासी मछलियों को खाया था, जिसके बाद हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने अब हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा पकौरी निवासी बाला (25) के घर मंगलवार शाम खाने में मछलियां बनी थी। परिवार ने खाना खाने के बाद बचा खाना रसोई में रख दिया। बुधवार सुबह परिवार ने उसी बासी खाने को खा लिया।
विज्ञापन


खाना खाने के कुछ देर बाद ही बाला, उसका मां माया देवी (50), बहन आरती देवी (24), सीमा (16), भाई नीरज (11) व भतीजा गोलू (6) बीमार पड़ गए। सभी को उल्टी व दस्त आने लगे। इसकी वजह से परिवार बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों ने परिवार के सदस्यों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर कमाल अहमद ने बताया कि परिवार फूड पॉयजनिंग का शिकार हुआ है। रात भर भोजन रखा रहने से दूषित हो गया। जिसकी वजह से भोजन विषैला हो गया। उन्होंने बताया कि इलाज किया जा रहा है, सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed