फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Six million trees will be plant

लगेंगे छह लाख पौधे

Tue, 29 Dec 2015 11:15 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ पर्यावरण को लेकर 2016 में हरियाली पर जोर दिया जा रहा है। पर्यावरण को शुद्घ करने को जिले में पौने छह लाख पौधे रोप जाएंगे। पौधरोपण में वन विभाग अपनी अहम भूमिका होगी। वन के अलावा अन्य सरकारी विभागों से भी मदद ली जाएगी। खास बात तो यह है कि पौधरोपण में आम, जामुन, शीशम, पीपल आदि पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


पर्यावरण शुद्घ रहे, हर तरफ हरियाली नजर आए और लोगों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिले। इसको लेकर प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में 6 करोड़ पौधे लगाने की योजना बनाई है। जिसकी जिम्मेदारी वन विभाग समेत अन्य विभागों को दी गई है।
विज्ञापन

योजना के तहत सीतापुर जिले में भी पौधरोपण का खाका तैयार किया जा रहा है। यहां पर अकेले वन विभाग 3 लाख 74 हजार पौधे विभिन्न स्थानों पर रोपेगा। जबकि 2 लाख पौधे लगाने की जिम्मेदारी अन्य सरकारी विभागों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मिलाकर 5 लाख 74 हजार पौधे इस जिले के विभिन्न स्थानों पर रोपे जाएंगे। इन पौधों में आम, जामुन, शीशम, पीपल आदि पौधों को लगाया जाना है। माना जा रहा है कि इतनी संख्या में पौध रोपण होने से जिले में हरियाली का क्षेत्र बढ़ेगा। वहीं पौधों के तैयार होने पर पर्यावरण भी शुद्ध होगा। पौधरोपण कार्यक्रम जून माह में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed