{"_id":"6671dca6bb038f9e850c2314","slug":"six-lakh-farmers-received-17th-installment-of-samman-nidhi-sitapur-news-c-102-1-stp1002-115086-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: छह लाख किसानों को मिली सम्मान निधि की 17वीं किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: छह लाख किसानों को मिली सम्मान निधि की 17वीं किस्त
Wed, 19 Jun 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 19 Jun 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के 6,02,062 किसानों को पीएम सम्मान निधि की 17वीं किस्त मिल गई। इससे उनके चेहरे खिल उठे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम से धनराशि जारी की। इस समारोह का सजीव प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र कटिया में किया गया।
यहां केंद्रीय राज्यमंत्री पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य व पंचायती राज, एसपी सिंह बघेल व पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री, भारत सरकार एवं चेयरमैन, कृषि विज्ञान केंद्र, कटिया डॉ. संजय सिंह ने कृषि सखियों और जनपद के किसानों से वार्ता की एवं उन्हें प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। कृषि क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न प्रगतिशील कृषकों, विभागों एवं कंपनियों के स्टालों का भ्रमण भी किया।
केंद्रीय मंत्री ने प्राकृतिक खेती एवं श्रीअन्न सहित अन्य विषयों पर पुस्तकों का विमोचन भी किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि किसानों को अपना सम्मान सुरक्षित रखने के लिए संचालित यह योजना महत्वपूर्ण है। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र कटिया के अध्यक्ष डाॅ. दयाशंकर श्रीवास्तव, बिसवां एसडीएम मनीष कुमार, सीओ लहरपुर सुशील कुमार यादव, सुधाकर शुक्ला, उप कृषि निदेशक श्रवण कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
किसानों को आय बढ़ाने के दिए टिप्स
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसानों को अपनी कृषि आय बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक प्राकृतिक तरीके से खेती करनी चाहिए। पशुपालन, मुर्गीपालन, मधुमक्खी पालन, फूलों की खेती भी करनी होगी।
बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए किया प्रेरित
किसानों को अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिए जाने के लिए प्रेरित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी गणित एवं अंग्रेजी की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। बच्चों की शिक्षा में किए गए निवेश को सबसे बेहतर निवेश बताया।