{"_id":"64ef56da0f5baafaea063744","slug":"six-food-samples-sealed-sitapur-news-c-102-1-slko1053-2097-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: खाद्य पदार्थों के छह नमूने सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: खाद्य पदार्थों के छह नमूने सील
Wed, 30 Aug 2023 08:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 30 Aug 2023 08:18 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। दो टीमों ने बुधवार को खाद्य पदार्थाें की दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने खाद्य पदार्थों के छह नमूने सील किए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक खाद्य आयुक्त अभय सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए 28 अगस्त से तीन दिन तक अभियान चलाया गया।
बुधवार को दो टीमों ने जांच की। पहली टीम ने शहर स्थित खोया मंडी लालबाग से खोया के दो नमूने और मिश्रिख क्षेत्र से बेसन लड्डू का एक नमूना लिया। दूसरी टीम ने लहरपुर तहसील क्षेत्र से तीन नमूने लिए। तंबौर से पेड़े का, बेहटा से बर्फी और केसरीगंज से लौंज का नमूना लिया। इन नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
दो बाइकों की टक्कर में दो घायल
सकरन (सीतापुर)। कुर्मिनपुरवा निवासी छोटकन के यहां खैराबाद थाना क्षेत्र के अनीसपुर निवासी चेतराम व थाना तालगांव केे मदनापुर निवासी संदीप रक्षाबंधन पर रिश्तेदारी में आए हुए थे। देर शाम करीब पांच बजे दोनों बाइक से सकरन आ रहे थे। मतुआ सकरन रोड पर मेंहदीपुर बाला जी ऑटो सेल्स के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को प्राइवेट वाहन से सीएचसी सांडा भेजा, जहां हालत गंभीर में डाॅक्टरों ने दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।