{"_id":"61632fe28ebc3ed09729958a","slug":"six-couples-agree-to-live-together-sitapur-news-lko599528474","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ रहने को राजी हुए छह जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ रहने को राजी हुए छह जोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में मिशन शक्ति अभियान परवान चढ़ रहा है। परिवार परामर्श केंद्र के प्रयासों से लोगों के जीवन में खुशियां आ रही हैं। रविवार को परिवार परामर्श की टीम ने काउंसिलिंग करके छह जोड़ों को एक साथ रहने के लिए राजी किया। इसके बाद सभी की विदाई कराई गई।
मिशन शक्ति अभियान के तहत परिवार परामर्श केंद्र पुलिस लाइन में पति-पत्नी से संबंधित पारिवारिक विवादों को प्रभारी परिवार परामर्श एवं काउंसलर द्वारा शिकायतकर्ता व विपक्षियों को सुनकर काउंसिलिंग की गई। छह जोड़े एक साथ रहने के लिए राजी हो गए। केंद्र के प्रयास से मानपुर थाना क्षेत्र की विद्यावती पत्नी सुरेन्द्र निवासी सुल्तानपुर एक साथ रहने को राजी हो गए।
इसी प्रकार मीसा पत्नी परमानन्द निवासी असल कुचलाई थाना संदना, अंशी पत्नी अंकित निवासी शाहपुर थाना रामकोट, पम्मी यादव पत्नी आशीष निवासी वकही थाना थानगांव, लक्ष्मी निवासी अकोइया थाना कोतवाली देहात एवं संध्या पत्नी दिलीप निवासी सुजावलपुर थाना खैराबाद ने आपसी मतभेद दूर कर एक साथ रहने को राजी हुए हैं।
विज्ञापन
परिवार परामर्श केंद्र द्वारा सभी छह जोड़ों की विदाई कराई गई। काउंसिलिंग के दौरान प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र एसआई मधु यादव, काउंसलर रामलली वर्मा, नीतू यादव, मांडवी मिश्रा, महिला आरक्षी मंजीता, निशा, पूजा, रुचि आदि मौजूद रहे।