{"_id":"67bb64d4c109c6832d03e19d","slug":"six-arrested-on-charges-of-religious-conversion-sent-to-jail-sitapur-news-c-102-1-slko1055-127606-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: धर्मांतरण के आरोप में छह गिरफ्तार, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: धर्मांतरण के आरोप में छह गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Sun, 23 Feb 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
हरगांव में संगठन के लोगों से उलझता एक आरोपी।
- फोटो : संवाद
हरगांव (सीतापुर)। धर्मांतरण के आरोप में रविवार को छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कस्बे के गंज वार्ड में ग्रीन फील्ड स्कूल के पीछे चोरी से चंगाई सभा कर धर्मांतरण करा रहे थे। वह गरीबों को आर्थिक तथा भौतिक रूप से लालच देकर अपने जाल में फंसाने का काम करते थे। हिंदूवादी संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
बजरंग दल के जिला संयोजक अनुज भदौरिया के मुताबिक उनको सूचना मिली की कुछ लोग लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तन करने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर वह अपने साथी सतीश कुमार मिश्रा, शीनू मिश्रा, वीरपाल व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि सुरेश चंद्र के मकान पर गेट के अंदर एक सभा चल रही थी।
इसमें कुछ लोग हिंदुओं को हिंदू धर्म छोड़ने की बात कहकर रुपये और बीमारी से निजात दिलाने की बात कर रहे थे। जब कार्यकर्ताओं ने पादरी सुरेश चंद्र से जानकारी ली तो आरोपियों ने कार्यकर्ताओं को अंदर खींचकर बंधक बना लिया।
विज्ञापन
आरोपियों में सुरेशचंद्र, उत्तम बाल्मिकी, विनीत रैदास, मीना देवी, लाडली और नूतन कुमारी शामिल हैं। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक धार्मिक किताब, मंजीरा आदि मिला है। इंस्पेक्टर अरविंद पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस देखते ही भागने लगा पादरी, विरोध करने लगे ग्रामीण
संगठन के कार्यकर्ताओं की मानें तो पुलिस को देखते ही पादरी मौके से भागने का प्रयास करने लगा। वह पुलिस को तरह, तरह की बातों में भरमाने लगा। हालांकि पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया। इधर कुछ ग्रामीण महिलाएं इस कार्रवाई का विरोध करने लगीं, एक महिला ने बताया कि उसके पति शराब बहुत पीते हैं, उसके निदान के लिए वह सभा में आई थी। सभा भंग होने से अब उसके पति की शराब नहीं छूटेगी, हालांकि पुलिस ने महिला को बताया कि यहां कोई इलाज नहीं होता है।