फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitting on the road lay , to construct rural

सड़क बनवाने के लिए धरने पर बैठे ग्रामीण

Wed, 29 Jul 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Wed, 29 Jul 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन

अफसरों की लापरवाही के कारण लोगों को अब सड़क बनवाने के लिए धरना-प्रदर्शन तक का सहारा लेना पड़ रहा है। मामला परसेंडी ब्लॉक का है।

विज्ञापन


यहां गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क पिछले कई माह से खराब है। क्षेत्र के करीब 10 गांवों के सैकड़ों लोग पिछले तीन दिनों से घूरेपारा में धरने पर बैठे हैं पर किसी ने सुध नहीं ली। इससे लोगों में आक्रोश है।

परसेंडी ब्लॉक के जीतामऊ से कसरैला के मुख्य मार्ग तक जोड़ने वाली करीब 28 किलोमीटर लंबी सड़क खड्ड में तब्दील हो गई है। राह चलना मुश्किल है।

आए दिन लोग जर्जर मार्ग से गुजर कर हादसों का शिकार हो रहे हैं। बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो रहा है। बदहाल मार्ग से बस के संचालन पर भी खतरा मंडरा रहा है।

कई बार शिकायत के बाद भी सड़क नहीं बनी तो ग्रामीणों ने प्रदर्शन का सराहा लिया। तालगांव, सेनपुर, दालियानपुर, बहादुरपुर, खैरूल्लापुर, मानपुर, घूरेपारा, जीतामऊ, बहबूदपुर, सादी फत्तेपुर गांवों के लोग ने अब आंदोलन छेड़ दिया है।

घूरेपारा के आशुतोष त्रिपाठी, सेवानिवृत्त शिक्षक केशवराम वर्मा की अगुवाई में ग्रामीण धरने पर बैठ गए हैं। 27 जुलाई को घूरेपारा चौराहे पर शुरू हुए प्रदर्शन में कई गांवों के लोग जुट गए हैं। उसके बाद भी अफसरों ने सुध नहीं ली। अब ग्रामीण बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed