फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur youth's painting displayed in Paris

Sitapur News: सीतापुर के युवक की पेरिस में प्रदर्शित हुई पेंटिंग

Sat, 05 Jul 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 05 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Sitapur youth's painting displayed in Paris
सीतापुर। पुराने सीतापुर के एक होनहार शिक्षक शाहरूख ने अपनी प्रतिभा से सीतापुर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इनकी बनाईं पेंटिंग पेरिस के तीन दिवसीय आर्ट प्रदर्शनी में लगी हैं।
विज्ञापन

पेरिस के गैलरिया एम में सिटी आर्ट फैक्टरी द्वारा 4 से 6 जुलाई तक आयोजित प्रदर्शनी में भारत के कुछ चुनिंदा कलाकारों की पेंटिंग्स चयनित की गई हैं। इसमें शाहरुख की दो पेंटिंग होप और मोस्की भी शामिल हैं। पुराने सीतापुर के कजियारा निवासी शाहरुख अंसारी बिहार के लखीसरांय में केंद्रीय विद्यालय में कला शिक्षक हैं।
विज्ञापन

छात्र जीवन से ही कला के क्षेत्र में सक्रिय रहे। अपनी पेंटिंग के बारे में शाहरुख बताते हैं कि होप नामक पेंटिंग में दुनिया में चल रही युद्ध की विभीषिका और शांति की उम्मीद को दर्शाया गया है। जिससे हमारी धरोहरों को होने वाले नुकसान से दुनिया को आगाह कराना है। उनकी इस पेंटिंग के आधे हिस्से में मुस्कुराते हुई स्त्री के कान में सुंदर पृथ्वी को देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे हिस्से में स्त्री की मायूसी और परमाणु विनाश वाली पृथ्वी को दिखाया गया है। इसके माथे में परमाणु बम और गले के हार में हथियार दर्शाए गए हैं। मोस्की नामक पेंटिंग में झरोखे से आती हुई रोशनी को कंटेम्परी स्टाइल में दर्शाया गया है। इस उपलब्धि पर तमाम लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed