{"_id":"682447aa7700e76b810dda13","slug":"sitapur-uncontrolled-ambulance-rams-into-tractor-trolley-from-behind-woman-killed-and-four-injured-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुसी अनियंत्रित एंबुलेंस, महिला की मौत व चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुसी अनियंत्रित एंबुलेंस, महिला की मौत व चार घायल
Wed, 14 May 2025 01:05 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 14 May 2025 01:05 PM IST
सार
सीतापुर में बुधवार सुबह एक अनियंत्रित एंबुलेंस ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा घुसी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई व चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर प्रकाश लॉन के निकट लखनऊ की तरफ जा रही एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली के पीछे से घुस गई। जिसमें इलाज के लिए लिए जा रही महिला की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया।
विज्ञापन
बता दें कि बरेली के जाट पुरवा निवासी विनोद भारती अपनी पत्नी इंद्रानी को इलाज के लिए एम्बुलेंस से लखनऊ ले जा रहे थे। बुधवार सुबह एम्बुलेंस हाइवे पर एचपी के कोठी रेस्टोरेंट के आगे प्रकाश लान के निकट आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी।
विज्ञापन
हादसे में इंद्रानी (49) की मौत हो गई। सुरेन्द्र पुत्र जगवीर( 45) निवासी फरीदपुर जिला बरेली, इवनी अली (26 ) निवासी दोहना पीतमपुरा थाना भोजीपुरा, सुमित कुमार (35) पुत्र कमलेशनिवासी जाटवपुरा तथा विनोद भारती निवासी जाटवपुरा जिला बरेली घायल हो गए। सभी को कसमंडा सीएचसी भेजा गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन