{"_id":"68a17bc7b10686b953006689","slug":"sitapur-three-people-who-entered-a-septic-tank-to-save-a-child-died-a-painful-death-the-child-survived-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: एक बच्चे को बचाने के लिए बारी-बारी सेप्टिक टैंक में उतरे तीन लोगों की दर्दनाक मौत, बच्चा जीवित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: एक बच्चे को बचाने के लिए बारी-बारी सेप्टिक टैंक में उतरे तीन लोगों की दर्दनाक मौत, बच्चा जीवित
Sun, 17 Aug 2025 01:11 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, सीतापुर
अमर उजाला संवाद, सीतापुर
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:11 PM IST
सार
Three died in Sitapur: यूपी के सीतापुर में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक सेप्टिक टैंक में गिरे एक बच्चे को निकालने के लिए उतरे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद जमा लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सीतापुर जिले सकरन के गांव सुकेठा में सेप्टिक टैंक में गिरे बालक को बचाने में तीन लोगों की मौत हो गई। एक का इलाज जारी है। रविवार सुबह 11 बजे ग्राम सुकेठा निवासी विवेक गुप्ता उम्र 10 वर्ष गांव के ही अनिल के घर के सामने बने टैंक में गिर गया।
विज्ञापन
विवेक को बचाने गए अनिल 40 वर्ष टैंक में उतर गए और बच्चे को बाहर कर दिया। इसके बाद वह खुद डूबने लगे। इस पर गांव के ही राज कुमार, 45 वर्ष बचाने का प्रयास किया तो वह भी डूबने लगे। इतने में रंगीलाल, 45 वर्ष ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी सफल न हुए और तीनों लोग टैंक में डूब गए।
विज्ञापन
बाद में दीपू, उम्र 25 वर्ष व अन्य ग्रामीणों ने तीनों डूब रहे लोगों को बचाने का प्रयास किया। जिसमें दीपू भी घायल हुए। जिनका उपचार किया जा रहा है। अनिल, राज कुमार, रंगीलाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा लाया गया। जहां पर चिकित्सक सुनील यादव के द्वारा तीनों को मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन