{"_id":"5f57b7eb8ebc3e54aa6ead03","slug":"sitapur-sitapur-news-lko539163852","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधा को मिला सम्मान तो प्रतिभाओं ने छुआ आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधा को मिला सम्मान तो प्रतिभाओं ने छुआ आसमान
विज्ञापन
sitapur
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। अमर उजाला की तरफ से मंगलवार को मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं के टॉप थ्री विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सम्मान पाकर विद्यार्थी गदगद दिखे। विद्यार्थियों ने इस सफलता के पीछे अपने मूलमंत्र साझा किए। जिलाधिकारी व एसपी ने उन्हें आगे की मंजिल पाने के लिए टिप्स दिए।
अमर उजाला अपने सामाजिक सरोकारों की कड़ी में हर बरस मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन करता आ रहा है। गत वर्षों में यह कार्यक्रम राजधानी लखनऊ में हुआ था। लेकिन इस बार कोरोना के कारण प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। जिले स्तर पर मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मेधावियों को प्रमाणपत्र, मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी, एसपी आरपी सिंह, सीडीओ संदीप कुमार, डीआईओएस नरेंद्र शर्मा ने 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों का सम्मान दिया।
विद्यार्थियों ने कहा यह सम्मान हौसला अफजाई के लिए मिला है। इससे आगे बढ़ने में बहुत मदद मिलेगी। यह एक प्रेरणास्रोत की तरह काम करेगा। जिलाधिकारी व एसपी ने विद्यार्थियों ने उनका परिचय पूछा और सफलता के पीछे के मूलमंत्र जाने। विद्यार्थियों ने भी इन सवालों का बखूबी जवाब दिया। अपने भविष्य को संवारने के प्लान बताए। यह प्लान कैसे पूरे होंगे। इस पर जिलाधिकारी व एसपी ने बहुत ही सादगी से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के तरीके बताए। देश दुनिया की बातें छोड़कर सिर्फ अपने लक्ष्य को ही साधने की बात कही।
विज्ञापन
डीआईओएस नरेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों से ऑनलाइन पढ़ाई के बारे में जानकारी हासिल की। सीडीओ संदीप कुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सफलता के सर्वोच्च स्थान पर पहुंचने की कामना की।