{"_id":"5f5505738ebc3e43a036044d","slug":"sitapur-sitapur-news-lko538803125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिसावां व मिश्रिख में असलहा फैक्टरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिसावां व मिश्रिख में असलहा फैक्टरी पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां/मिश्रिख। पुलिस ने सूचना मिलने पर दबिश देकर पिसावां व मिश्रिख असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से दो शातिर गिरफ्तार किए गए हैं। निर्मित और अर्धनिर्मित असलहे बरामद किए हैं।
एसओ पिसावां राजेश कुमार ने बताया कि सूचना पर पिसावां इलाके के द्रोणाचार्य घाट के पास दबिश दी गई। यहां से दधनामऊ गांव निवासी रामू को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से दो तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, दो जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस 315 बोर, दो कारतूस 12 बोर, एक-एक अर्ध निर्मित असलहा 315 बोर व 12 बोर, दो अर्ध निर्मित 12 बोर बंदूक, दो लकड़ी के बट, हथोड़ा व असलहा बनाने के कई उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक रामू बेहद शातिर है। उसके खिलाफ पूर्व में भी पांच मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
वहीं मिश्रिख में कोतवाली पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार यादव का कहना है कि कोतवाली पुलिस टीम ने महोली क्षेत्र के फत्तेपुर हरैया गांव निवासी दिन्नू उर्फ दिनेश के घर दबिश देकर उसके कब्जे से तीन असलहे 12 बोर, चार तमंचे अर्ध निर्मित, असलहे के तीन बट, एक नाल व असलहे बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि दिनेश के खिलाफ महोली व शहर कोतवाली में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।