{"_id":"5f53c9168ebc3e45a66267be","slug":"sitapur-sitapur-news-lko538663545","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातों-रात सड़क के किनारे खोदाई कर बना दी खाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातों-रात सड़क के किनारे खोदाई कर बना दी खाई
विज्ञापन
महमूदाबाद से बिसवां मार्ग पर लखपेड़ाबाग के मोड़ के पास खुदाई करती जेसीबी।
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। नगर के बिसवां मार्ग स्थित लखपेड़ा बाग के मोड़ पर नगर पालिका परिषद द्वारा पीडब्ल्यूडी की रोड के किनारे बन गई गहरी-गहरी खाइयों में मलबा पाटवाया गया था। ताकि बारिश से सड़क न कटे और किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी न हो।
शुक्रवार की रात के अंधेरे में दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों द्वारा जेसीबी मशीन से खोदाई करवा कर उस मलबे को सिधौली मार्ग से राजकिला वाली रोड होते हुए लइया मंडी के पीछे एक खेत मे पटवा दिया गया।
अचानक यह काम होना लोगों के गले नहीं उतरा और नगर में चर्चा का विषय बन गया। उपजिलाधिकारी पीएल मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही तत्काल कार्य को रुकवा दिया था। तहसीलदार व अधिशाषी अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अधिशाषी अधिकारी शैलेंद्र का कहना है कि रोड पीडब्ल्यूडी की है। नगर पालिका द्वारा रोड के किनारे गहरी खाई को कूड़ा व मिट्टी डलवाकर पटवाया गया था, ताकि रोड न कटे और कोई हादसा न हो। सड़क क्षतिग्रस्त होने का खतरा देखते हुए पीडब्ल्यूडी को कार्रवाई करनी चाहिए।