{"_id":"5f493dba8ebc3e3cdd24ddc2","slug":"sitapur-sitapur-news-lko5373447187","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से मजदूर की मौत, दो गंभीर रूप से झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से मजदूर की मौत, दो गंभीर रूप से झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक हैंडपंप की बोरिंग करते समय लगाई जा रही पाइप ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन की लाइन में छू गई। जिससे उसमें करंट उतर आया। करंट की चपेट में आकर तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। उनको जिला अस्पताल लाया गया। जहां एक मजदूर की मौत हो गई।
इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के धौरेमऊ गांव में अय्यूब पुत्र हबीब्बुल्लाह घर के बाहर प्रेशर बोरिंग करवा रहे थे। बोरिंग वाली जगह के ऊपर से विद्युत लाइन गुजरी है। बोरिंग करने के दौरान पाइप विद्युत लाइन से टकरा गया। जिससे उसमें करंट उतर आया। करंट की चपेट में आकर राजकुमार (35) पुत्र रुश्तम, विश्वनाथ भारती (30) पुत्र बराती व दीपू (30) पुत्र रामेश्वर निवासी बेहड़माफी थाना इमलिया सुल्तानपुर गंभीर रूप से झुलस गये। झुलसे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया लाया गया। जहां पर कोई चिकित्सक व फार्मासिस्ट मौजूद नहीं मिला। वहां मौजूद एक मात्र स्टाफ ने मजदूरों का प्राथमिक उपचार किया।
इस दौरान झुलसे राज कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इमलिया सुल्तानपुर इंस्पेक्टर विनय कुमार उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है