{"_id":"5f32c79d8ebc3e6d003d4c6e","slug":"sitapur-sitapur-news-lko534733140","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर नहीं होंगे सार्वजनिक आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर नहीं होंगे सार्वजनिक आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रमों का निर्धारण कर दिया गया है। इस दिन सार्वजनिक आयोजन नहीं होंगे। भीड़ एकत्रित करने की अनुमति नहीं है। कोविड प्रोटोकॉल का प्रत्येक का पालन करना होगा। निकाय क्षेत्रों में इसके पूर्व विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
सीडीओ संदीप कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किए जाने वाले कार्यक्रमों के निर्धारण संबंधी बैठक का आयोजन किया गया। नगर मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा ने कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि आयोजन के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सौ फीसदी पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी प्रकार के सार्वजनिक आयोजन या भीड़ एकत्रित करने की अनुमति नहीं है।
कार्यक्रम के दौरान सभी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सोशल डिस्टेंसिंग रखनी होगी। साथ ही सैनिटाइजर का प्रयोग भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस से पूर्व विशेष सफाई अभियान चलाया जाए तथा महत्वपूर्ण स्थलों पर चूना इत्यादि डलवाया जाए।