फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur selected , village to be devloped

सीतापुर चयनित, संवरेंगे गांव

Tue, 08 Dec 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 08 Dec 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन

यूपीए शासनकाल में देश के दूसरे राज्यों में लागू की गई प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अब सूबे में भी लागू होगी। योजना के केंद्र में दलित बहुल राजस्व ग्राम शामिल होंगे।

विज्ञापन


केंद्र की मोदी सरकार ने देश के 10 राज्यों में विकास को लेकर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना लागू की है। इस योजना में उत्तर प्रदेश के भी चार जिले चयनित किए गए हैं, इनमें सीतापुर जनपद के अलावा लखनऊ, पीलीभीत व सुल्तानपुर जिला भी शामिल है।
विज्ञापन


इस योजना में प्रदेश के 200 गांव बुनियादी सुविधाओं से लैस होंगे। ये सभी गांव अनुसूचित जाति/जनजाति आबादी के होंगे। सांसद आदर्श ग्राम विकास योजना के बाद अब गांवों के विकास के लिए केंद्र सरकार ने यूपीए शासनकाल 2009-10 में शुरू की गई योजना को देश के अन्य 10 राज्यों में लागू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना का उद्देश्य अति पिछड़े गांवों को संपूर्ण विकसित करना हैं। 2011 की जनगणना के आंकड़े के अनुसार अनुसूचित जाति वाले गांवों को इस योजना में शामिल किया जाएगा। केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश के ग्राम विकास विभाग ने डीएम को पत्र भेज गांवों का चयन कर प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed