फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: Police arrested four in child kidnap and murder case in Sakran.

Sitapur: सकरन से लापता बालक के हत्यारोपी गिरफ्तार, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल, परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 05 Sep 2024 04:13 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Sep 2024 04:13 PM IST
सार

पुलिस ने बालक के अपहरण और हत्या के मामले में जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें एक नाबालिग भी है। परिजनों का कहना है कि इन आरोपियों ने फोन कर अपहरण की कोई सूचना नहीं दी थी।

विज्ञापन
Sitapur: Police arrested four in child kidnap and murder case in Sakran.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले के सकरन थाना क्षेत्र के सिरकिंडा गांव निवासी दिव्यांश (11) मंगलवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने उसके चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने बालक की हत्या कर शव नहर में फेंकने की बात कबूली है। वहीं, एक कार भी बरामद की है।

विज्ञापन


परिजनों ने बालक के अपहरण की आशंका जताते हुए गांव निवासी तीन लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने इन्हीं तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। शव मिलने के बाद परिजन थाने पर हंगामा कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हमलों से साफ है, अब तक नहीं पकड़े गए असली आदमखोर भेड़िये; साथी को बचाने के लिए दे देते हैं जान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पोषण माह का शुभारंभ: सीएम योगी ने बच्चों को कराया अन्नप्राशन, महिलाओं को दिए उपहार, तस्वीरें


अपर्हताओं में नाबालिग भी शामिल
मृतक के चाचा शुभम मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। इसी बीच परिजनों के शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई। तीनों ने बालक को मारकर शव नहर में फेंकने की बात कबूली। इसमें एक नाबालिग भी हिरासत में लिया गया है।

आरोपियों अंकुर त्रिवेदी (25) पुनीत शुक्ला (20), रिंकू मिश्रा (22) को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, एक नबालिग जनपद लखीमपुर निवासी अभिषेक कुमार (17) को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।  सभी ने हत्या की बात कबूली है। घटना में शामिल वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। घरवालों ने पुलिस को बताया कि इन आरोपियों ने फोन से कोई अपहरण की सूचना नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed