{"_id":"64672c0ec41cee6cf8006547","slug":"sitapur-news-son-s-dead-body-found-burnt-near-father-s-grave-relatives-did-not-make-any-allegation-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News : पिता की कब्र के पास जला मिला पुत्र का शव, परिजनों ने नहीं लगाया कोई आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News : पिता की कब्र के पास जला मिला पुत्र का शव, परिजनों ने नहीं लगाया कोई आरोप
Fri, 19 May 2023 01:28 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 19 May 2023 01:28 PM IST
सार
सीतापुर में थाना सदरपुर इलाके में एक युवक का शव उसके पिता की कब्र के पास जला हुआ पाया गया। पुलिस के मुताबिक युवक मनोरोगी था देर रात उसने खुद ही डीजल डालकर आग लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
सीतापुर में थाना सदरपुर इलाके में एक युवक का शव उसके पिता की कब्र के पास जला हुआ पाया गया। पुलिस के मुताबिक युवक मनोरोगी था देर रात उसने खुद ही डीजल डालकर आग लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। क्षेत्र के काजी टोला निवासी रफी अहमद (37) के पिता करीम खान की मृत्यु रमजान माह में हो गई थी। गांव के ही उत्तर दिशा में स्थित कब्रिस्तान में उन्हें दफनाया गया था।
विज्ञापन
गुरुवार रात रफी अपने घर से निकला और शुक्रवार सुबह उसका जला हुआ शव पिता की कब्र के पास मिला। मौके पर डीजल की एक बोतल, माचिस पड़ी पाई गई । वही पिता की कब्र को भी खोदने का प्रयास किया गया था । परिजनों ने बताया कि रफी मुंबई में मजदूरी करता था इसके अलावा वह सऊदी भी जा चुका था। वहां से वापस आने के बाद वह बहकी बहकी बातें करता था। उसका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका था। रफी की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। एसओ अजय रावत ने बताया कि युवक ने खुद को आग लगाई है। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन