फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: Navodaya Vidyalaya students stage a sit-in protest over the water crisis.

Sitapur:पानी की समस्या को लेकर नवोदय विद्यालय के छात्र धरने पर बैठे, मौके पर पहुंचे डीएम, समाधान का दिया भरोसा

Fri, 21 Aug 2026 12:16 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 21 Aug 2026 12:16 PM IST
सार

सीतापुर में पानी की समस्या को लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र धरने पर बैठ गए। मामले की जानकारी पर जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
Sitapur: Navodaya Vidyalaya students stage a sit-in protest over the water crisis.
धरने पर बैठे छात्र। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के हरदौरापुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार सुबह पानी की समस्या को लेकर छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में छात्र विद्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सुबह छात्र नहाने के लिए गए थे लेकिन वहां पानी उपलब्ध नहीं था। काफी देर तक पानी की व्यवस्था नहीं होने से छात्र नाराज हो गए। इसके बाद छात्रों ने विद्यालय परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। छात्रों के धरने पर बैठने की सूचना से विद्यालय प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रशासन की ओर से समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने छात्रों को जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का भरोसा दिया। छात्रों की अन्य समस्याओं की भी जानकारी ली जा रही है ताकि उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed