फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: Married woman burnt under suspicious circumstances dies during treatment

सीतापुर: संदिग्ध परिस्थितियों में जली विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, परिजनों का आरोप- जलाकर मार दिया

Fri, 02 Oct 2026 11:38 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 02 Oct 2026 11:38 AM IST
सार

आरोप है कि विवाहिता के साथ आए दिन मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। परिजनों के अनुसार मोहिनी जब भी मायके आती थी तो रो-रोकर ससुराल में होने वाली प्रताड़ना की जानकारी देती थी। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
Sitapur: Married woman burnt under suspicious circumstances dies during treatment
मृतक मोहिनी व आसपास लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले के लहरपुर के शेखानापुर में एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर गंभीर रूप से झुलस गई। बृहस्पतिवार को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की मां ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पेट्रोल-डीजल डालकर जला कर मार देने का आरोप लगाया है। आरोपियों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


हरगांव के छौछिया निवासी ज्योति पत्नी रोशन लाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि 6 जून 2020 को अपनी पुत्री मोहिनी की शादी ग्राम शेखनापुर निवासी सूरज पुत्र रामदीन के साथ की थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज देने के बावजूद पति और ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे।
विज्ञापन


आरोप है कि मोहिनी के साथ आए दिन मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। परिजनों के अनुसार मोहिनी जब भी मायके आती थी तो रो-रोकर ससुराल में होने वाली प्रताड़ना की जानकारी देती थी। आरोप है कि  24 सितंबर को पति और ससुराल वालों ने मोहिनी के साथ मारपीट की और पेट्रोल-डीजल आदि डालकर आग लगाकर उसे कमरे में बंद कर दिया चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने दरवाजा खोला, लेकिन तब तक मोहिनी  झुलस चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहिनी को  गंभीर हालत में लखीमपुर खीरी के ओयल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एक अक्टूबर को इलाज के दौरान मोहिनी की मौत हो गई। लखनऊ पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।


शुक्रवार सुबह शव के गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर सूरज, रामदीन, रामदेवी और अनिल के विरुद्ध संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed