{"_id":"692df0d6549dd766f2bab2c855e03838","slug":"sitapur-jail-got-first-in-vegetable-production-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी उत्पादन में सीतापुर जेल सूबे में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी उत्पादन में सीतापुर जेल सूबे में अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाकभाजी उत्पादन में सीतापुर जेल प्रदेश में अव्वल रही। यह सम्मान राजभवन में आयोजित शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के दौरान राज्यपाल द्वारा दिया गया है। सब्जी उत्पादन में सबसे अधिक 16 पुरस्कार सीतापुर की झोली में आए हैं। नंबर वन की शील्ड भी सीतापुर को ही प्रदान की गई है।
विज्ञापन
जिला कारागार परिसर में कैदियों से खेती का भी काम कराया जाता है। यहां पर मूली, गाजर, सलजम, लौकी, कद्दू, बैगन, टमाटर आदि सब्जियों की खेती की जाती है। 28 फरवरी को लखनऊ के राजभवन में आयोजित शाक भाजी प्रतियोगिता में प्रदेश भर की जेलों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
सीतापुर जेल से गई विलायती गाजर व फूल गोभी ने सभी का मन मोहा। राज्यपाल ने तारीफ करते हुए दोनों सब्जियों को पहला स्थान दिया। कद्दू व रतालू को भी पहला स्थान प्राप्त हुआ। टमाटर, बैगन, मटर, गाजर देसी, लौकी जौनपुरी को प्रदेश स्तर पर दूसरा और चुकंदर, अरबी, आलू सफेद, मूली को प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में सीतापुर जेल को राजभवन में 16 पुरस्कार मिले। सब्जी उत्पादन में सीतापुर जेल को पहला स्थान दिया गया। राज्यपाल राम नाईक ने 16 पुरस्कारों के साथ नंबर वन की शील्ड भी सीतापुर की जेल को प्रदान की है। जेल अधीक्षक आरके जायसवाल ने बताया कि जिला जेल को सब्जी उत्पादन में प्रदेश स्तर पर पहला स्थान मिला है।