फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   sitapur city get modern

लालबाग चौराहे से हटेगा पेट्रोल पंप

Thu, 26 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
sitapur city get modern
सड़क निर्माण - फोटो : amar ujala

शहर को मॉडल सिटी में नया लुक मिलेगा। इसे खूबसूरत बनाने में पांच अरब 18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सीतापुर जिला प्रशासन ने आर्किटेक्ट अनुपम गुप्ता की देखरेख में मॉडल सिटी की रिवाइज्ड डीपीआर तैयार कर ली गई है। शहर को नया लुक देने के लिए लालबाग चौराहे पर बने पेट्रोल पंप को भी शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं चौराहे पर लगे विशालकाय पीपल के पेड़ को हटाया जाएगा। इससे चौराहा काफी बड़ा दिखेगा। अब लखनऊ में आवास विकास परिषद में मॉडल सिटी का प्रजेेंटेशन होगा। हालांकि इस प्रजेंटेशन की तारीख तय नहीं है। 
विज्ञापन


चुनावी वर्ष में सपा सरकार ने सीतापुर शहर को मॉडल सिटी का तोहफा दिया है। इसके जरिये पूरे शहर का संपूर्ण विकास कराया जाएगा। शहर को मॉडल सिटी के तौर पर विकसित करने के लिए पहले प्रशासन ने 3 अरब 50 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार किया था पर प्रजेंटेशन में इसे आवास विकास परिषद ने रिजेक्ट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डीएम अमृत त्रिपाठी ने नए सिरे शहर के विकास का खाका खींचने के निर्देश दिए थे। शहर को मॉडर्न बनाने के लिए बंगलूरू के ऑर्किटेक्ट अनुपम गुप्ता की मदद ली गई। अब प्रशासन ने 5 अरब 18 करोड़ का रिवाइज्ड डीपीआर तैयार किया है।


प्रोजेक्ट तैयार होने के बाद जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने अधीनस्थ अफसरों के साथ समूचे शहर का भ्रमण किया। प्रोजेक्ट में लालबाग चौराहे पर वर्षों से लगा पीपल का पेड़ अब हटेगा। वहीं मुख्य चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप भी दूसरी जगह शिफ्ट होगा। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हैं। डीएम ने पीपल के पेड़ को हटाने के लिए डीएफओ को निर्देश दिए हैं। पेट्रोल पंप शिफ्ट होने से  चौराहा बड़ा दिखेगा। साथ ही ट्रैफिक भी सुगम हो सकेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed