{"_id":"68e385aeae159ebea705bfb6","slug":"sitapur-bsa-principal-scandal-principal-accused-in-belt-scandal-granted-bail-a-teacher-also-remains-suspende-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर बीएसए-प्रिंसिपल विवाद: बेल्ट कांड के आरोपी प्रधानाचार्य को जमानत, एक शिक्षिका भी चल रही हैं सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर बीएसए-प्रिंसिपल विवाद: बेल्ट कांड के आरोपी प्रधानाचार्य को जमानत, एक शिक्षिका भी चल रही हैं सस्पेंड
Mon, 06 Oct 2025 02:32 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, सीतापुर
अमर उजाला संवाद, सीतापुर
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:32 PM IST
सार
Sitapur BSA-Principal: बीते दिनों सीतापुर बीएसए ऑफिस में एक प्रिंसिपल के द्वारा बीएसए पर बेल्ट चलाने का वीडियो सामने आया था। अब इस मामले में आरोपी को जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
सीतापुर प्रिंसिपल-बीएसए विवाद।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बीएसए कार्यालय में 23 सितंबर को बीएसए को बेल्ट से पीटने वाले प्रधानाध्यापक बृजेन्द्र वर्मा को सोमवार को जिला जज कोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि अभी उनकी रिहाई का परवाना जेल नही पहुंचा है। बता दें कि शहर कोतवाली पुलिस ने विवेचना में जानलेवा हमले की धारा हटाने की संस्तुति की थी। यही उनकी जमानत का आधार बना। जिला जज कुलदीप सक्सेना ने शिक्षक को जमानत दे दी है।
एक अध्यापिका को लेकर हुआ था विवाद
यह पूरा विवाद में केंद्र में अवंतिका गुप्ता का नाम सामने आया था। उनकी अवकाश को लेकर बीएसएस और स्कूल के प्रिंसिपल के बीच विवाद हुआ था। उसी बात की पूछताछ के लिए प्रिंसिपल को बुलाया गया था, बाद में यह बातचीत विवाद में बदल गई।
शिक्षिका भी चल रही हैं निलंबित
मामले के आगे बढ़ने के बाद शासन के द्वारा शिक्षिका अवंतिका गुप्ता को भी निलंबित कर दिया गया। इसके पहले घटना के तुरंत बाद प्रिसिंपल को निलंबित करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया था।