{"_id":"6a9442acc5a1fb82ba060168","slug":"sitapur-bike-crashes-into-divider-brother-in-law-and-his-wife-s-brother-killed-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: डिवाइडर से टकराई बाइक, जीजा-साले की मौत, त्योहार मानने के आए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: डिवाइडर से टकराई बाइक, जीजा-साले की मौत, त्योहार मानने के आए थे
Sun, 30 Aug 2026 08:19 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, कुंवरगड्डी (सीतापुर)
अमर उजाला नेटवर्क, कुंवरगड्डी (सीतापुर)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 30 Aug 2026 08:19 PM IST
सार
अटरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों के पास से हेलमेट नहीं मिला है। दोनों को घायल हालत में इटौंजा अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
जीजा साले की मौत के बाद इकठ्ठा लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अटरिया कस्बे के निकट शनिवार रात एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
अटरिया के बनौगा निवासी दीपक यादव (17), सिधौली के जटहा गांव निवासी अपने बहनोई कुलदीप यादव (26) शाम को बाइक से लखनऊ की तरफ जा रहे थे। भारत पेट्रोलियम पंप के निकट अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। आवाज सुनकर मौके पर आए स्थानीय लोगों ने दोनों को इटौंजा सीएचसी में पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उनको लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। देर रात दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
अटरिया थानाध्यक्ष लालबहादुर मिश्र ने बताया कि घायलों के पास से हेलमेट नहीं मिला है। दोनों को घायल हालत में इटौंजा अस्पताल पहुंचाया गया था। अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं
सीतापुर। घटना के बाद दोनों मृतकों के परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। रक्षाबंधन के त्योहार पर कुलदीप यादव अपनी ससुराल बनौगा आए थे। ग्रामीणों के अनुसार उनकी अपने साले दीपक से अच्छी बनती थी। इसलिए वह हमेशा से उसके साथ ही टहलने घूमने चले जाते थे। घटना के बाद कुलदीप की पत्नी का तो रो-रोकर बुरा हाल है। एक तरफ पति तो दूसरी तरफ भाई दोनों की मौत की खबर सुनकर वह मानों बेचेत सी हो गई। रविवार को जब दोनों के शव वापस आए तो वह दहाड़े मारकर रोने लगी।