{"_id":"69c65a1a0b212510660cd9fe","slug":"sitapur-agniveer-soldier-dies-while-going-to-duty-in-kupwara-in-the-morning-selected-in-2021-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कुपवाड़ा में सुबह ड्यूटी जाते समय अग्निवीर जवान की मौत, 2021 में हुआ था चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कुपवाड़ा में सुबह ड्यूटी जाते समय अग्निवीर जवान की मौत, 2021 में हुआ था चयन
Fri, 27 Mar 2026 03:51 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:51 PM IST
सार
सीतापुर के एक जवान की कुपवाड़ा में मौत हो गई। मृतक के भाई के अनुसार जवान सुबह ड्यूटी के लिए जा रहा था कि उन्हें चक्कर आ गया।
विज्ञापन
जवान इंद्रजीत गुप्ता
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के मानपुर के पकरिया धापूपुर गांव निवासी सेना के जवान इंद्रजीत गुप्ता (24) की शुक्रवार सुबह कुपवाड़ा में मौत हो गई। सेना के अधिकारियों ने परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
भाई इंद्रपाल गुप्ता ने बताया कि उनके भाई इंद्रजीत सुबह ड्यूटी जा रहे थे। इस दौरान उन्हें चक्कर आया और वो गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। बताया कि वर्ष 2021 की अग्निवीर भर्ती में इंद्रजीत का चयन हुआ था। वर्तमान में वह कुपवाड़ा में तैनात थे।
विज्ञापन
मृतक के जुड़वां भाई भी एसएसबी बिहार में तैनात, पिता रिटायर्ड फौजी
इंद्रपाल ने बताया कि उनके पिता अर्जुन लाल गुप्ता रिटायर्ड फौजी हैं। वह और इंद्रजीत जुड़वां थे। वह खुद भी एसएसबी में हैं इस समय वह बिहार प्रांत के नेपाल बॉर्डर में तैनात हैं। शनिवार को इंद्रजीत का शव गांव पहुंचेगा।
विज्ञापन