{"_id":"6afc7196867b11408d0448f4","slug":"sitapur-a-young-man-dies-after-consuming-a-toxic-substance-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक की मौत, अंतिम संस्कार के दौरान करंट लगने से चाचा की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक की मौत, अंतिम संस्कार के दौरान करंट लगने से चाचा की भी मौत
Tue, 17 Nov 2026 08:54 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 17 Nov 2026 08:54 PM IST
सार
सीतापुर के रामकोट में एक परिवार में हुए दो हादसों से कोहराम मच गया। युवक ने विषाक्त पदार्थ खाया और चाचा की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक दिलीप बाजपेई
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के रामकोट के पथरी गांव निवासी दिलीप बाजपेई (25) की मंगलवार को विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। अंतिम संस्कार के दौरान करंट लगने से उनके चाचा राकेश (42) की भी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर दिलीप बाजपेई ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पीयूष सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए खेत पर पहुंचे, खेत के ऊपर से 11 हजार वोल्टेज की लाइन गुजर रही थी। राकेश ने एक बांस उठा लिया जो कि तार के संपर्क में आ गया। अचानक उन्हें भी करंट लग गया। तुरंत ही परिजन उनको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उनका मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सीओ विनय यादव ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
