फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sister beheaded for property

संपत्ति के लिए बहन को बांके से काट डाला

Thu, 16 Jun 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sister beheaded for property
खैराबाद/सीतापुर। इलाके में गुरुवार को एक युवक ने सगी बहन को संपत्ति के लालच में बांके से काटकर मौत के घाट उतार दिया। भाई ने तब तक बहन पर प्रहार किया, जब तक वह मर नहीं गई। बहन जब छत पर सो रही थी, तब आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना इलाके के सराय युसूफ निवासी प्रीती (16) अपने पिता महेश यादव के साथ छत पर सो रही थी। गुरुवार सुबह उसका पिता उठकर चला गया। इतने में ही प्रीती का भाई सोनू बांका लेकर छत पर पहुंचा और सो रही बहन पर बांके से ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनने पर पड़ोसियों ने रोकने की कोशिश की। लेकिन सोनू ने तब तक प्रीती पर प्रहार किया, जब तक उसकी सांसे थम नहीं गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जब पिता को इसकी सूचना मिली तो उसने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर एएसपी नॉर्थ राजीव दीक्षित, सीओ सिटी पियूष कुमार, एसओ अरविंद कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचे और आरोपी भाई को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बीघा जमीन बेचना चाहते थे पिता
एसओ अरविंद कुमार ने बताया कि युवती की शादी तय हो चुकी थी। उसके पिता ने शादी के लिए अपनी आधी संपत्ति बेचने की बात कही थी। पिता के पास करीब सात बीघा जमीन थी, जिसमें वह दो बीघा जमीन बेचकर बेटी का विवाह करना चाहता था। इस बात से उसका बेटा काफी नाराज था। आवेश में आकर उसने घटना को अंजाम दिया।
...तो पिता की भी हत्या करने की रची गई थी साजिश
ग्रामीणों की माने तो महेश अपनी बेटी के साथ करीब चार साल से खेत में तंबू तान कर रह रहे थे। जब से पिता ने अपने बेटे सोनू की शादी की थी, तब से बेटे और पिता में पटरी नहीं खाती थी। खेत बेचने की बात आरोपी को पहले ही लग चुकी थी। संपत्ति के लालच में वह अपने पिता और बहन दोनों को रास्ते से हटाना चाहता था। सूत्रों की माने तो दो दिन पूर्व कुछ लोग खेत में काम कर रहे पिता व बेटी को खत्म करने के लिए पहुंचे थे। पिता को जगते देख बदमाश फरार हो गये थे। उसी के डर से चार साल बाद बुधवार को पिता व पुत्री घर लौट आए थे।

ससुराल से घर लौटा था आरोपी
आरोपी कई दिनों से ससुराल में था। गुरुवार सुबह वह अपने घर आया था। उसे यह भनक लग चुकी थी कि उसके पिता और बहन घर पर ही हैं। आरोपी ने आते ही हाथ में बांका लेकर सीधे छत पर पहुंचा और घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed