फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sirens will sound in the city tomorrow evening, and a mock drill will be conducted to protect against air attacks.

Sitapur News: शहर में कल शाम गूंजेगा सायरन, हवाई हमले से बचाव की होगी मॉकड्रिल

Thu, 22 Jan 2026 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sirens will sound in the city tomorrow evening, and a mock drill will be conducted to protect against air attacks.
सीतापुर। शहर में शुक्रवार की शाम एकाएक सायरन की आवाज गूंजने पर हैरान होने की जरूरत नहीं है। राजकीय इंटर कॉलेज में हवाई हमले से बचाव को लेकर ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन होगा। जिला प्रशासन की ओर से 23 जनवरी की शाम 06 बजे से 6:10 बजे तक सभी से अपने घरों व प्रतिष्ठानों की लाइट बंद रखने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस पर ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित किया जाना है। इसमें हवाई हमले से अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान, आवास, सडक तया जनता को सुरक्षित रखने के लिए उनकी विद्युत (बिजली) बंद रखना प्रकाश प्रतिबंध (ब्लैक आउट) कहलाता है। शहर के राजकीय इंटर कालेज परिसर एवं उसके आस-पास के क्षेत्र में 23 जनवरी की शाम छह बजे ब्लैक आउट एक्सरसाईज आयोजित की जाएगी। इसमें बचाव संबंधी आपातकालीन विधियों का अभ्यास प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने आस-पास के समस्त प्रतिष्ठान, चेम्बर, कार्यालय एवं क्षेत्र की जनता से 23 जनवरी को सांय 06 बजे से 6.10 बजे तक अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों की लाईटों को बंद करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में सभी अपने घरों में रहें। सभी लाईटों को बंद कर दें। बाहर कोई माचिस, लाईट व टार्च का प्रयोग न करें। ब्लैक आउट को सिविल डिफेंस सीतापुर के वार्डनों की सहायता से लागू किया जा रहा है। यह केवल एक मॉकड्रिल है जो जनमानस में जागरूकता फैलाने के लिए की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed