{"_id":"65aee19e426cdf7eae027e84","slug":"shri-ram-visited-the-prison-prisoners-danced-took-out-a-procession-sitapur-news-c-102-1-slko1055-8883-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: श्रीराम ने किया कारागार भ्रमण, नाचे बंदी, निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: श्रीराम ने किया कारागार भ्रमण, नाचे बंदी, निकाली शोभायात्रा
Tue, 23 Jan 2024 03:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
जिला कारागार में शोभायात्रा निकालते कैदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। हाथों में राम नाम का झंडा, मुख पर जय श्री राम, कमर पर हाथ रखकर रामधुन पर थिरकते कैदी व जेलकर्मी...यह नजारा शहर के किसी चौराहे का नहीं बल्कि सोमवार को सीतापुर जिला कारागार का रहा। जिस जेल में वातावरण अक्सर अवसाद भरा नजर आता है, वहां भी सोमवार को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की धूम देखने को मिली। बंदियों में इस कदर भगवान से जुड़ाव देखने को मिला कि वहां का वातावरण भी राममय हो गया।
सुबह से ही जेल में रामधुन बजना शुरू हो गया। जेल के प्रशिक्षण हॉल में बंदियों ने एक साथ मिलकर प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण देखा। इसके बाद प्रसाद लेकर सभी लोग शाम को एकत्रित हो गए। अंदर के गेट से एक शोभायात्रा जेल परिसर में निकाली गई। चित्र के स्वरूप में भगवान ने कारागार का भ्रमण किया। हाथ में राम नाम पताका लेकर बंदी हारमोनियम और वाद्य यंत्रों की धुन पर नाचते हुए दिखाई दिए। यह यात्रा पूरे जेल परिसर में भम्रण करने के बाद मंदिर पर पहुंची।
अयोध्या की तर्ज पर बंदियों ने 3,500 दीपकों से जेल को जगमग कर दिया। इधर, जेल में बंद महिला बंदी भी रामभक्ती में सराबोर दिखाईं दीं। दीपावली के समान ही जेल परिसर में रंगोलियां बनाईं गईं। हाथ से बनीं झालरों को लगाया गया। महिलाओं ने भी मंदिर को सजाया। फिर सोहर गीत भी गाए। इस दौरान सपा नेता आजम खान भी अपनी बैरक में बैठे रहे। जेल अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि हवन-पूजन संग देर रात तक जेल में कार्यक्रम होते रहे।