फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Showers in the morning and fire in the afternoon

Sitapur News: सुबह बौछारें तो दोपहर में बरसी आग

Fri, 19 May 2023 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 19 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Showers in the morning and fire in the afternoon
सीतापुर। मौसम ने गुरुवार सुबह करवट ली और तेज हवा के बीच बादल छा गए। कई इलाकों में बौछारें भी पड़ीं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जगी। हालांकि कुछ देर में ही आसमान साफ हो गया फिर तेज धूप निकल आई।
विज्ञापन


सूरज ने आंखें तरेरीं तो दोपहर होते-होते आग बरसने लगी। सुबह बादल छाने और बौछारें पड़ने से बुधवार की तुलना में अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़का जरूर, लेकिन तेज धूप के कारण राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

इस बार मौसम का मिजाज किसी की समझ में नहीं आ रहा है। गुरुवार को भी मौसम का कुछ ऐसा ही रंग देखने को मिला। सुबह तेज हवा चलने के साथ बौछारें पड़ी तो मौसम सुहाना हो गया। कुछ देर बाद ही आसमान साफ होने पर निकली धूप शरीर में चुभने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन चढ़ने के साथ तपिश भी बढ़ती रही। दोपहर में सड़कें आग की तरह तपने लगीं तो 20 किमी. प्रति घंटे की गति से चली गर्म हवा लोगों के लिए मुसीबत बन गई।

दोपहर के समय लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। फिलहाल अभी भीषण गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed