{"_id":"60b12f348ebc3e5cb660507e","slug":"shot-and-killed-the-farmer-sitapur-news-lko57998962","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली मारकर किसान की हत्या
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में शुक्रवार की दोपहर गांव के बाहर खेत की रखवाली करने जा रहे एक युवा किसान की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की वजह आरोपी नशेड़ी युवक से मामूली कहासुनी होना बताई जा रही है।
सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी, उसके भाई और पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
कोतवाली इलाके के बनगढ़ निवासी मोहन (28) शुक्रवार की दोपहर अपने खेत में बाजरे की रखवाली के लिए जा रहा था। बताया जाता है कि गांव के बाहर उसे गांव का ही कामता प्रसाद मिल गया। आरोप है कि कामता शराब के नशे में था और इसी को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। कामता के पास अवैध असलहा था।
विज्ञापन
बताते हैं कि बात बढ़ जाने पर कामता ने नशे में मोहन को गोली मारने की धमकी दी। इस पर मोहन ने भी गुस्से में आकर कह दिया कि मार कर दिखाओ। चश्मदीदों के मुताबिक इतना कहते ही आरोपी ने युवक पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगते ही मोहन मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों व ग्रामीणों की सूचना पर एसपी आरपी सिंह, एएसपी उत्तरी राजीव दीक्षित, सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर मृतक के पिता राधेश्याम ने बताया कि आरोपी कामता सुबह से ही गांव में शराब पीकर घूम रहा था।
मेरा बेटा खेत की रखवाली करने जा रहा था, इस बीच रास्ते में कामता उसके भाई लाखन और पिता रामभजन ने बेटे को घेर लिया और गोली मारकर हत्या कर दी। बताया कि बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि घटना को लेकर दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी कामता, उसके भाई लाखन और पिता रामभजन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
युवक हत्या के मामले में महोली पुलिस ने नामजद एक आरोपी लाखन को हिरासत में ले लिया है, लेकिन पुष्टि नहीं कर रही है। वहीं वारदात के बाद फरार हुए मुख्य आरोपी कामता महोली से रामकोट इलाके में अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह वारदात के बाद पैदल ही महोली से रामकोट पहुंचा। उसके पास पैसे भी नहीं थे। रामकोट से वह हरदोई को निकल गया है। ऐसा पुलिस सूत्रों का दावा है। इसीलिए पुलिस की टीमें हरदोई रवाना की गई हैं।