फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Shopkeeper dies due to beating by police chowki in-charge in Sitapur, case registered

UP: 'ई बाबूजी हमका मारिन', चौकी इंचार्ज ने दुकानदार को बेरहमी से पीटा, तोड़ा दम; वीडियो में युवक ने कही ये बात

Thu, 14 Aug 2025 08:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 14 Aug 2025 08:04 AM IST
सार

सीतापुर जिले के सिधौली कोतवाली क्षेत्र की भंडिया चौकी के प्रभारी पर मंगलवार देर रात दुकान के बाहर सो रहे एक युवक को पीटने का आरोप है। बुधवार को उपचार के दौरान युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस पर गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मानपुर मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Shopkeeper dies due to beating by police chowki in-charge in Sitapur, case registered
मौत से पहले सत्यपाल का वीडियो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीतापुर जिले के सिधौली कोतवाली क्षेत्र के भंडिया चौकी इंचार्ज मणिकांत श्रीवास्तव ने मंगलवार देर रात दुकान के बाहर सो रहे सत्यपाल यादव (26) की पिटाई कर दी। इलाज के दौरान सत्यपाल ने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। इससे नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ महमूदाबाद मार्ग जाम कर दिया। 
विज्ञापन


करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह जाम खुलवाया गया। पिता सोबरन की तहरीर पर चौकी इंचार्ज व उनके हमराही सिपाही पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने घटनाक्रम को लेकर एक्स पर पोस्ट कर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन


जसवंतपुर गांव के मजरा कटसरैया निवासी सत्यपाल यादव की जाफरीपुरवा में परचून की दुकान है। वह मंगलवार रात दुकान के बाहर ही सो रहे थे। पिता सोबरन ने बताया कि देर रात चौकी इंचार्ज मणिकांत श्रीवास्तव हमराही के साथ गश्त कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सत्यपाल को जगाकर पूछताछ की। आरोप है कि इसी बीच पुलिसकर्मियों ने सत्यपाल को लाठी और लात-घूंसों से पीट दिया। शोर सुनकर आंख खुली तो परिजनों को सूचना दी। इसके बाद दूसरे पुत्र विशाल मौके पर पहुंचे। 

सत्यपाल को गंभीर हालत में सीएचसी सिधौली ले जाया गया। चिकित्सकों ने बुधवार सुबह जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान सत्यपाल ने दम तोड़ दिया।

दरोगा मणिकांत पर पीटने के बाद मरणासन्न छोड़कर जाने का आरोप
कोतवाली सिधौली क्षेत्र में जसवंतपुर गांव के मजरा कटसरैया निवासी सत्यपाल यादव (26) की जाफरीपुरवा में परचून की दुकान है। दरोगा मणिकांत ने उन्हें इसी दुकान के बाहर पीटा। मरणासन्न हालत में पड़े सत्यपाल का आसपास के दुकानदारों ने एक वीडियो बना लिया। यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 

पहले तो सिधौली पुलिस मामले में लीपापोती करती नजर आई। इस वीडियो का एसपी अंकुर अग्रवाल ने संज्ञान लिया तो इंस्पेक्टर बलवंत शाही को फटकारा। यह वीडियो देखकर ही उन्होंने दरोगा मणिकांत श्रीवास्तव व हमराही पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करवाया। अमर उजाला ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

ई बाबूजी हमका मारिन है... 
इस वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सत्यपाल सड़क पर पड़े हैं। इसमें दरोगा मणिकांत मौके पर खड़े हैं। एक ग्रामीण उनसे पूछ रहा है कि किसने मारा तो सत्यपाल दरोगा के लिए कहते नजर आ रहे हैं कि ई बाबूजी हमका मारिन हैं। 

पहले इस मामले में एसपी अंकुर अग्रवाल को बताया गया कि सत्यपाल के पिता सोबरन ने उनकी पिटाई की है। जब मीडिया ने एसपी को सभी तथ्य बताए तो एसपी ने पुलिसकर्मियों को फटकारा।

मृतक के भाई का पुलिसकर्मियों पर सीधा आरोप
इसके बाद मृतक के भाई अमित यादव का भी एक वीडियो सामने आया, इसमें वह पुलिसकर्मियों पर सीधा आरोप लगाते नजर आए। आरोप लगाते समय अमित सीएचसी सिधौली में बेहोश होकर भी गिर पड़े। परिजन भी सत्यपाल की मौत पर बदहवास हो गए।

परिजनों ने लगाया जाम, तो पुलिस ने किया बल प्रयोग
सत्यपाल की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने महमूदाबाद मार्ग को जाम कर दिया। परिजन पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने की मांग करने लगे। इस दौरान इंस्पेक्टर बलवंत शाही व अन्य पुलिसकर्मियों ने परिजनों पर बल प्रयोग किया। 

 

एक वीडियो में पुलिसकर्मी मृतक के परिवार की महिलाओं संग धक्कामुक्की करते नजर आए। महिलाओं को जबरन पुरुष पुलिसकर्मी हटाते नजर आए।
 

अविवाहित था सत्यपाल 
सत्यपाल यादव अविवाहित था, उसके दो अन्य भाई भी हैं। सत्यपाल ही परचून की दुकान संभालता था। अन्य दो भाई पिता सोबरन संग खेती करते हैं, परिवार के पास 16 बीघे खेती भी है।

 

पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी। आरोपी दरोगा व उसके हमराही पर केस दर्ज कर लिया गया है। किन परिस्थितियों में घटना हुई, इसकी भी जांच की जाएगी। मृतक का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। बिसरा सुरक्षित रखा गया है। जांच जारी है।-अंकुर अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक
 

चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। वीडियोग्राफी भी हुई है। केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की गहनता से जांच होगी।-अंकुर अग्रवाल, एसपी सीतापुर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed