फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Shopkeeper beaten to death with sticks and rod

दुकानदार की लाठी व रॉड से पीटकर हत्या

Sun, 13 Dec 2020 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper beaten to death with sticks and rod
सीतापुर। शहर की सीमा से सटे रामकोट इलाके में नवीन चौक पुलिस चौकी के करीब देर रात एक किराना दुकानदार को दबंगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला। वारदात चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर हुई। इससे सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल भी खुल गई है। मौत के घाट उतारे गए दुकानदार का कोई कुसूर नहीं था। हाईवे पर स्थित दो ढाबा संचालकों के बीच हो रहे विवाद की सूचना पर वह बीच-बराव करने गया था। दबंगों को यह इस कदर नागवार गुजरा कि उसकी जान ही ले ली। पुलिस ने ढाबा संचालक समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अभी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन

हत्या की वारदात ने रामकोट पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खोलकर रख दी है। रामकोट थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर नवीन चौक पुलिस चौकी से महज दो सौ मीटर की दूसरी पर हैप्पी होम सिटी के सामने तिवारी ढाबा है। ढाबा के ठीक सामने मातु कृपा रसोई शुद्ध शाकाहारी बाबा नाम से दूसरा ढाबा है। इसी ढाबे के पास में रामकोट क्षेत्र के अहाता कप्तान हबीबपुर निवासी धीरज सिंह (25) की कार्तिक जनरल स्टोर की दुकान है। सूत्र बताते हैं कि दोनों ढाबा संचालकों के बीच कारोबार को लेकर रंजिश थी। एक-दूसरे के बीच ट्रकों व ग्राहकों को लेकर विवाद होता रहता था। इधर कुछ दिनों से दोनों ढाबा संचालकों के बीच विवाद और तल्ख हो गया था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह दोनों की बीच विवाद हुआ था, लेकिन बाद में शांत हो गया था। पूर्व के विवादों में पुलिस तक भी खबर गई थी, लेकिन अपने कार्यशैली के लिए चर्चित नवीन चौक पुलिस ने इस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजतन, शनिवार देर रात फिर से दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बात विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष लाठी-डंडों व लोहे की रॉड, हॉकी लेकर अपने सामने आ गए। मारपीट की नौबत देख किराना दुकानदार धीरज सिंह बीच बचाव करने पहुंचा। इस दौरान मारपीट कर रहे दबंगों ने बेकसूर धीरज पर हमला कर दिया। धीरज वहीं गिर गया। उसके गिरने के बाद हमलावर दोनों ढाबा संचालक मौके से फरार हो गए। घटना की काफी देर बाद पुलिस को सूचना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी धीरज को जिला अस्पताल लेकर आई, जहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत को नाजुक देखते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मातु कृपा रसोई ढाबे के संचालक दीपक श्रीवास्तव ने तहरीर दी है। उसने तिवारी ढाबा संचालक सुभाष तिवारी सहित पांच लोगों को नामजद किया है। नामजद लोगों में पुलिस ने खीरी जिले के मैगलगंज इलाके के निवासी रामबाबू, खैराबाद के जमैयतपुर निवासी छोटे, खैरेपारा निवासी मनीष व शहर कोतवाली इलाके के पांडेयनगर निवासी टिल्लू को हिरासत में लिया है। अभी सुभाष तिवारी नहीं पकड़ा गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed