Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Shivpal Yadav said, first clapped in the name of bulldozer, now will get his skull beaten

Sitapur News : शिवपाल यादव ने कहा, पहले बुलडोजर के नाम पर तालियां पिटवाईं, अब अपनी खोपड़ी पिटवाएंगे

Fri, 17 Feb 2023 03:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 17 Feb 2023 03:43 PM IST
सार

कानपुर देहात कांड पर सवाल के जवाब में शिवपाल ने कहा कि अगर अवैध कब्जा था, तो तहसीलदार और एसडीएम के न्यायालय में मामला चलना चाहिए था। जिस बुलडोजर के नाम पर भाजपा ने तालियां पिटवाईं, अब उसी की वजह से अपनी खोपड़ी पिटवाएंगे।

विज्ञापन
Shivpal Yadav said, first clapped in the name of bulldozer, now will get his skull beaten
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को सीतापुर में भाजपा और बाबा के बुलडोजर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है। धर्म और जाति में जनता को भटकना चाहती है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के विधानसभा चुनाव में जिस बुलडोजर के नाम पर तालियां पिटवाई थीं,उसी पर अपनी खोपड़ी भी पिटावाएंगे।

विज्ञापन


सीतापुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए सपा नेता शिवपाल यादव ने पूर्व विधायक राकेश राठौर के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की। यहीं पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले नौ साल में केवल झूठ बोला है और देश प्रदेश की जनता को भटकाने का काम किया है।
विज्ञापन


भारत को हिंदू राष्ट्र बनाए जाने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि यह धर्म निरपेक्ष देश है और हम लोग संविधान में आस्था रखते हैं। देश संविधान के हिसाब से चलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस पर दिए बयान पर शिवपाल यादव ने कहा कि हम इन चक्करों में पड़ने वाले नहीं हैं। भाजपा के लोग जनता को भटकना चाहते हैं। लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी विचारधारा के लोगों को एकत्र किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर सपा गांव गांव भेजेगी, क्योंकि भाजपा ने कोई काम नहीं किया है। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की समस्या चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर देहात कांड पर सवाल के जवाब में शिवपाल ने कहा कि अगर अवैध कब्जा था, तो तहसीलदार और एसडीएम के न्यायालय में मामला चलना चाहिए था। जिस बुलडोजर के नाम पर भाजपा ने तालियां पिटवाईं, अब उसी की वजह से अपनी खोपड़ी पिटवाएंगे। अब्दुल्ला आजम की सदस्यता रद्द होने पर शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाहती है। झूठे मुकदमे लिखवाए जा रहे हैं। सभी संस्थाओं पर भाजपा अपना कब्जा करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed