फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Shivpal Yadav called BJP a party of demons

Sitapur News: शिवपाल यादव ने भाजपा को बताया असुरों की पार्टी, बोले- SP करेगी इसका नाश

Fri, 09 Jun 2023 08:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 09 Jun 2023 08:06 PM IST
सार

नैमिषारण के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव पहुंचे। जहां उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Shivpal Yadav called BJP a party of demons
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा असुरों की पार्टी है। बीजेपी नेताओं की कथनी व करनी में फर्क है। जनता अब भाजपा का झूठ जान गई है। नैमिष की पावन धरती से जिस तरह आसुरी शक्तियों का संहार किया गया था, वैसे ही सपा इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा को खत्म कर देगी। शुक्रवार को कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में समूचे विपक्ष को एकजुट करके भाजपा को सत्ता से हटाना है। इस बार भाजपा सत्ता में आने वाली नहीं है।

विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज जब हम नैमिष धाम पर आए हैं तब बीजेपी कहेगी सॉफ्ट हिंदुत्व है। यहीं से अगर हम निकल कर शाहजहांपुर, बरेली, सहारनपुर या फिर मुजफ्फरनगर निकल जाएं तब भाजपाई कहेंगे कि हम अल्पसंख्यकों की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि सपा के लोग सेकुलर लोग हैं। प्रशिक्षण शिविर में शिवपाल यादव ने लगभग 38 मिनट तक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिविर में अपने कार्यकर्ताओं को 2024 में संगठन मजबूत करके बीजेपी को यूपी से हटाने का तरीका सिखाएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा के पास भी बहुत नेता है। बीजेपी को सपा ने कई बार हराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां ललिता देवी समेत प्रमुख स्थलों पर टेका माथा
नैमिष पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने मां ललिता देवी मंदिर और चक्रतीर्थ समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव, पूर्व विधायक रामपाल यादव आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

प्रवेश से रोकने पर भड़का कार्यकर्ता
नैमिषारण्य में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में प्रवेश से रोकने पर एक कार्यकर्ता भड़क गया। बिसवां विधानसभा क्षेत्र से शिविर में आए रमेश चंद्र यादव ने कहा कि वह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक कार्यक्रम में लोगों को लेकर जाते हैं। इंट्री पास नहीं होने पर यहां से कार्यकर्ताओं को भगाया जा रहा है। यह कौन सा तरीका है। सपा कार्यकर्ता रमेश चंद्र यादव ने कहा जब दिल बड़ा होगा, तभी दल बड़ा होगा। प्रवेश से रोकने पर उन्होंने कहा कि इसी तरह के लोग पार्टी को खत्म कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed