{"_id":"57f935944f1c1b255227076a","slug":"shipahi-and-homegard-got-unconscious","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे पर चाय पीते ही बेहोश हो गए सिपाही-होमगार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबे पर चाय पीते ही बेहोश हो गए सिपाही-होमगार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर ड्यूटी कर रहा कोतवाली का एक सिपाही व होमगार्ड शनिवार भोर हुसैनगंज में एक ढाबे पर चाय पीते ही उनकी हालत बिगड़ गई। कोतवाली पहुंचते-पहुंचते दोनों बेहोश हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
खबर लिखे जाने तक दोनों को पूरी तरह से होश नहीं आ सका था। दोनों के पास मौजूद रायफल व पर्स आदि सुरक्षित हैं। पुलिस ढाबे वाले से पूछताछ कर रही है। उसके ढाबे पर मिले दूध की भी जांच कराई जा रही है।
शहर कोतवाली में तैनात आरक्षी सुरेश कुमार (40) व होमगार्ड सत्य प्रकाश (38) गुरुवार रात हाईवे ड्यूटी के लिए बिजवार-लखीमपुर बाईपास पर गश्त करने निकले थे। शनिवार भोर उनकी अचानक हालत बिगड़ गई तो दोनों कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
वहां पहुंचते-पहुंचते दोनों बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताते हैं कि सिपाही व होमगार्ड ने शनिवार भोर हुसैनगंज स्थित महेश ढाबे पर चाय पीने पहुंचे थे। चाय पीने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई।
जिसके बाद दोनों किसी तरह कोतवाली पहुंचे। वहां बेहोश होने पर दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। कुछ लोगों का कहना है कि होमगार्ड व सिपाही जहरखुरानी का शिकार हो गए, लेकिन पुलिस इससे इन्कार कर रही है।
कोतवाल दीपक शुक्ला का कहना है कि सिपाही व होमगार्ड की रायफल, पर्स आदि सब सुरक्षित था। जहरखुरानी जैसी कोई बात नहीं है। सिपाही व होमगार्ड को अभी पूरी तरह से होश नहीं आया है। जिस ढाबे पर दोनों चाय पी थी। उस ढाबे वाले से पूछताछ की जा रही है। उसके पास मौजूद दूध आदि की जांच कराई जा रही है।