{"_id":"607333f28ebc3edc076e1ab0","slug":"shikshamitra-dies-102-infected-including-district-judge-sitapur-news-lko573760036","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्र की मौत, जिला जज समेत 102 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्र की मौत, जिला जज समेत 102 संक्रमित
विज्ञापन
लहरपुर में कोरोना की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद)
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में कोरोना से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को रेउसा इलाके के एक शिक्षामित्र की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। यह कोरोना से 90वीं मौत है। संक्रमण की चपेट में जिला जज भी आ गए हैं। जिला अस्पताल के ब्लॅड बैंक कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, चीनी मिल कर्मी समेत 102 लोग संक्रमित हुए हैं।
100 के ऊपर संक्रमित का आंकड़ा इस साल 2021 में पहली बार आया है। इससे पहले इतने केस जून, जुलाई 2020 में आ रहे थे। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 430 पहुंच गई है। कोरोना का कहर जिले में तेजी से फैल रहा है। रेउसा विकासखंड के भरथा गांव निवासी एक 40 साल का व्यक्ति शिक्षामित्र था।
करीब एक सप्ताह पहले पॉजिटिव होने पर लखनऊ में इलाज करा रहे थे। रविवार को शिक्षामित्र की लखनऊ में ही मौत हो गई है। शिक्षामित्र का भाई भी कोरोना संक्रमित है। उसका इलाज लखनऊ में चल रहा है। जिला जज भी पॉजिटिव निकले हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल के ब्लॅड बैंक का एक कर्मी संक्रमित हुआ है।
विज्ञापन
चीनी मिल के 13 कर्मी संक्रमित
सबसे अधिक कहर रामगढ़ चीनी मिल पर पड़ा है। इस चीनी मिल के 13 कर्मी एक साथ संक्रमित हो गए हैं। इससे चीनी मिल प्रशासन में हडक़ंप मच गया है। सीएचसी कसमंडा के तीन कर्मी संक्रमित हुए है। सीएचसी लहरपुर, ब्लॉक बिसवां का एक-एक कर्मी पॉजिटिव हुए है।
धैरेमऊ, मैगलगंज खीरी, रामपुर नगवां गांव, देवगनपुर, रूकनापुर, गोवर्धनपुर रामपुर मथुरा, गोपाल नगर बिसवां, मदारीपुर शंकरपुर बिसवां, पुरवारीटोला बिसवां, शंकरगंज बिसवां, सेकसरिया चीनी मिल बिसवां, ग्राम सुजातपुर, असल कुचलाई, हरगांव, पीरपुरवा, खैराबाद, छोटी खटकरी रामकोट, विक्रमपुर लहरपुर, नवीनगर लहरपुर, जैनीपुर लहरपुर, मुसेती लहरपुर, पलिया लहरपुर, टेडिय़ापुर, बीबीपुर, पोखराकलां, बम्भौरा, कादीनगर रामशाला, हुमांयूपुर मिश्रिख, ग्राम साहबनगर, सरैंया राजा साहब, सलोना बीबीपुर, रेउसा, शाहपुर, तामसेनगंज, दुर्गापुरवा, इस्लामबाग, शीशमहल नैपालापुर, दुर्गापुरवा, आदर्श नगर, सिविल लाइन, प्रेमनगर, जेल रोड, आगा कालोनी, मुंशीगंज में पॉजिटिव केस आए हैं।
बाजार में रही बंदी, पसरा सन्नाटा
जिलाधिकारी ने एक दिन पहले ही अधीनस्थों को साप्ताहिक बंदी का शत प्रतिशत पालन कराने के निर्देश दिए थे। इसकी झलक शहर में सुबह से ही दिखाई दी। लालबाग बाजार पूरे सप्ताह गुलजार रहती थी। रविवार को पूर्ण रूप से पूरे शहर में बंदी दिखाई दी। कोई भी व्यापारी अपनी दुकान खोलने की हिम्मत नहीं दिखा सका।
हाल यह है कि व्यापारी सुबह लालबाग पहुंचकर अपने प्रतिष्ठान के पास खड़े रहे। एक-दूसरे को दुकान खोलने का इंतजार करते रहे। जब किसी भी व्यापारी ने दुकान नहीं खोली तो वह भी प्रतिष्ठान खोलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। हालांकि, इसके बाद भी इक्का-दुक्का लोग दुकान खोले रहेें।
अब 18 तक स्कूल और कॉलेज बंद
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि कोविड को देखते हुए 18 अप्रैल तक शैक्षिक संस्थान बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने मुताबिक चिकित्सा, नर्सिंग व पैरा मेडिकल संस्थानों को छोड़कर समस्त सरकारी, गैर सरकारी व निजी प्रबंधतंत्र द्वारा संचालित महाविद्यालय, शैक्षणिक संस्थान व कोचिंग संस्थानों में तत्काल प्रभाव से पठन पाठन स्थगित रहेगा।
इस अवधि में समस्त शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा आदि की तैयारी के लिए उपस्थित अनिवार्य होगी। प्रधानाचार्य कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन करेंगे। इस अवधि में किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं में परीक्षाएं, प्रयोगात्मक परीक्षाएं निर्धारित है तो व प्रोटोकॉल के अनुसार होंगी।