फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Shehnai echoed in Reusa block, 40 pairs of each other

रेउसा ब्लॉक में गूंजी शहनाई, एक दूजे के हुए 40 जोड़े

Sat, 19 Jun 2021 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Shehnai echoed in Reusa block, 40 pairs of each other
रेउसा में विवाह रचाते जोड़े। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
रेउसा (सीतापुर)। ब्लॉक परिसर में शनिवार को शहनाई की गूंज के बीच 40 जोड़ों ने जीवन भर साथ रहने की कसम खाते हुए गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। मुख्यमंत्री समूहिक विवाह योजना के तहत सजे मंडप में 40 जोड़ों का विवाह कराया गया। अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने नव दंपतियों को उपहार के साथ सुखद वैवाहिक भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। विवाह के बाद नव विवाहित जोड़ो को प्रमाण पत्र के साथ ही घर गृहस्थी चलाने को सहायता राशि भी भेंट दी गयी।
विज्ञापन

शादी को लेकर ब्लॉक परिसर में सुबह से उत्साह का माहौल बना था। अधिकारी और कर्मचारी सामूहिक विवाह की तैयारियों को पूरा कराने की जिम्मेदारी में जुटे हुए थे। इसके बाद शहनाईयों की गूंज के बीच शादी की रस्में पूरी कराई गई। आचार्यों ने जहां 35 जोड़ों को हिंदू रीति रिवाज के साथ मंत्रोच्चारण के बीच फेरे दिलवा कर विवाह के बंधन में बांधा वहीं पांच जोड़ों को मौजूद मौलवियों ने निकाह नामा कुबूल कराया।
विज्ञापन

विवाह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद अधिकारियों ने मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत तय उपहार विवाहित जोड़ों को दिए। इस कार्यक्रम में रामेंद्र तिवारी सेवता विधायक के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का रखा पूरा ख्याल
सामूहिक विवाह समारोह में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन पूरी तरह दिखा। जनातियों और बरातियों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बिठाया गया था। ब्लॉक अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिनके पास मास्क नहीं थे उन्हें मास्क उपलब्ध कराए। समय-समय पर हाथ भी सैनिटाइज कराए गए। विवाह के बाद जोड़ों को सहायता राशि, प्रमाण पत्र और सामग्री दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed